{"_id":"085fe41019c383b87d554dde9a561b0b","slug":"visa-fraud-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टूडेंट वीजा की जगह थमा दिया टूरिस्ट वीजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टूडेंट वीजा की जगह थमा दिया टूरिस्ट वीजा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 10 Feb 2014 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखों रुपये लेकर स्टूडेंट वीजा की जगह टूरिस्ट वीजा लगाने के मामले में थाना फेज-1 पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायत के बाद करीब चार साल बाद मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
मुल्लांपुर गरीबदास निवासी रमनप्रीत ने 15 दिसंबर 2010 को एसएसपी ऑफिस में शिकायत दी थी। शिकायत में उसने कहा था कि उसे अपने भाई को स्टूडेंटस वीजा पर पढ़ाई के लिए विदेश भेजना था।
विज्ञापन
इस मामले में उसने फेज-दो स्थित पैरागॉन ओवरसीज के विक्रम ढिल्लों एवं इकबाल सिंह से बातचीत की। बात पक्की होने पर आरोपियों को दो लाख 65 हजार रुपये की राशि दे दी। लेकिन आरोपियों ने उसके भाई को स्टूडेंट्स वीजा की जगह टूरिस्ट वीजा लगा दिया।
विज्ञापन
साथ ही लाखों रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।