फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gang manufacturing counterfeit sex-enhancing drugs busted; two arrested, including the ringleader.

Bareilly News: नकली सेक्सवर्धक दवा बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सहित दो गिरफ्तार

Wed, 07 Oct 2026 03:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Gang manufacturing counterfeit sex-enhancing drugs busted; two arrested, including the ringleader.
बरेली। इज्जतनगर की राजीव एन्क्लेव कॉलोनी में पुलिस ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह नकली सेक्सवर्धक दवाएं बनाता था। ऑनलाइन कॉल सेंटर के जरिये विज्ञापनों से इन दवाओं को बेचा जाता था।
विज्ञापन




पुलिस ने इस मामले में आठवीं पास सरगना सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से आयुष मंत्रालय का फर्जी लाइसेंस, 1.99 लाख रुपये नकद और बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन




इज्जतनगर थाने में एसपी सिटी मानुष पारीक ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इज्जतनगर इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम को सूचना मिली कि कॉलोनी में किराये के मकान का एक फ्लोर लेकर तीन लोग कॉल सेंटर चला रहे हैं। कॉल सेंटर में करीब सात अन्य कर्मचारी काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सेंटर चलाने वाले खुद को डॉक्टर बताकर लोगों को भरोसे में लेने के लिए आयुष मंत्रालय का फर्जी लाइसेंस दिखाते हैं। इसके बाद ऑनलाइन विज्ञापन के माध्यम से लोगों को भ्रमित कर सेक्सवर्धक व अन्य दवाएं बेचते हैं। पुलिस व एसओजी टीम ने मकान में दबिश दी। इस दौरान एक आरोपी इलियास भाग निकला, जबकि देवरनियां क्षेत्र निवासी समीरुद्दीन और इज्जतनगर के बड़ी बिहार निवासी यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी समीरुद्दीन केवल आठवीं पास है। बाकी दोनों लोग भी खास पढ़े-लिखे नहीं हैं। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि इनकी दवा कितनी कारगर थी या उससे किसी को नुकसान तो नहीं हुआ, इसकी जानकारी विवेचना के दौरान की जाएगी। इनके नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। कोई और साथी मिलेंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed