फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uproar at the hospital after a newborn vomited blood.

Bareilly News: नवजात के मुंह से खून आया तो अस्पताल में किया हंगामा

Wed, 07 Oct 2026 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Uproar at the hospital after a newborn vomited blood.
बरेली। चौकी चौराहा के पास स्थित बच्चों के अस्पताल में मंगलवार रात नवजात के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर परिवार ने हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया।
विज्ञापन

बदायूं शहर के महाराज नगर निवासी मोहित सैनी की पत्नी ने आठ दिन पहले बच्चे को जन्म दिया था। नवजात को 30 सितंबर को इस अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन के मुताबिक बच्चा वेंटिलेटर पर है। मंगलवार शाम नवजात को देखने पहुंचे मामा विकास बाबू ने पाया कि बच्चे के मुंह से खून निकल रहा था। यह देखकर परिजन ने इलाज पर सवाल उठाते हुए हंगामा कर दिया। परिजन बच्चे का वीडियो बनाने लगे तो स्टाफ से मारपीट हो गई।
विज्ञापन

सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि अस्पताल में हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस गई थी। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बच्चा सुरक्षित है। परिवार चाहें तो कहीं और ले जाए। बाद में परिवार ने भी वहीं इलाज कराने पर सहमति दे दी। आपस में इलाज के बिल को लेकर दोनों पक्ष समझौता कर रहे हैं। मौके पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed