{"_id":"6ac56a01ee0edc4cf00199ad","slug":"the-cisf-jawan-was-killed-by-a-blow-to-the-head-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1476523-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सिर पर वार कर की गई थी सीआईएसएफ जवान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सिर पर वार कर की गई थी सीआईएसएफ जवान की हत्या
विज्ञापन
गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर जीरो पाॅइंट स्थित बोक्टा-बरवार बांध के किनारे रविवार देर रात मृत मिले सीआईएसएफ जवान कर्मवीर यादव (38) की हत्या सिर पर वार कर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट के निशान मिले हैं। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या की जांच आगे बढ़ा दी है। जवान के पिता दिनेश चंद्र यादव की तहरीर पर गीडा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के कारण और इसमें शामिल लोगों की तलाश में जुटी है। बाघागाड़ा निवासी कर्मवीर यादव की तैनाती धनबाद में थी। भाई धर्मबीर ने बताया कि कर्मवीर रविवार को छुट्टी लेकर गांव लौट रहे थे। ट्रेन छूट जाने के कारण उन्होंने किराये की गाड़ी से घर आने का फैसला किया था। रविवार देर रात करीब 12 बजे कालेसर जीरो पाॅइंट के पास बोक्टा-बरवार बांध के किनारे वह अचेत अवस्था में पड़े मिले। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
जवान की जेब से मिले सीआईएसएफ के पहचान पत्र के आधार पर उनकी शिनाख्त हुई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी मातम छा गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। इसके बाद सोमवार देर रात पुलिस और सीआईएसएफ जवानों की मौजूदगी में कर्मवीर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पिता दिनेश चंद्र यादव ने मुखाग्नि दी।