{"_id":"6ac567b24636b69ebf09b256","slug":"wanted-man-with-a-50000-reward-on-his-head-sought-by-koraon-police-arrested-in-bihar-allahabad-news-c-3-ald1034-991402-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कोरांव थाने का 50 हजार रुपये का इनामी वांछित बिहार से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कोरांव थाने का 50 हजार रुपये का इनामी वांछित बिहार से गिरफ्तार
विज्ञापन
50 हजार का इनामी महफूज बिहार से गिरफ्तार। पुलिस
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) बरेली की टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी महफूज को बिहार से गिरफ्तार किया है। वह कोरांव थाने में दर्ज गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और शस्त्र अधिनियम की प्राथमिकी में वांछित था।
गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी नालंदा में छिपकर रह रहा था। एसटीएफ की टीम को आरोपी के बिहार के इस्लामपुर क्षेत्र में छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर नालंदा के इस्लामपुर अस्तकी मस्जिद के बराबर गली के पास से दबोच लिया।
महफूज रामपुर जिले के शहजादनगर के चमरौवा गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ कोरांव थाने में नौ अक्तूबर 2025 को एफआईआर दर्ज हुई थी। पूछताछ में महफूज ने बताया कि कोरांव में एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही वह गिरफ्तारी से बचने के लिए बिहार के इस्लामपुर में छिपकर रह रहा था।
विज्ञापन
उसके खिलाफ पहले भी गोहत्या निवारण अधिनियम से जुड़ी दो प्राथमिकी दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2018 में रामपुर के मिलक थाने और वर्ष 2023 में कुशीनगर के तरया सुजान थाने के मामले शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोरांव पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।