{"_id":"62f68461a1cfec577b2c5177","slug":"vigilance-caught-asi-red-handed-taking-bribe-in-barnala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barnala News: 4000 की रिश्वत लेते विजिलेंस ने ASI को रंगे हाथों दबोचा, ऐसे जाल में फंसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Barnala News: 4000 की रिश्वत लेते विजिलेंस ने ASI को रंगे हाथों दबोचा, ऐसे जाल में फंसा
Fri, 12 Aug 2022 10:22 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 12 Aug 2022 10:22 PM IST
सार
विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और उप निरीक्षक को दो आधिकारिक गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 4,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस थाना पटियाला में आरोपी एएसआई जोगिंदर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजिलेंस ब्यूरो ने बरनाला के कस्बा शैहणा थाना में तैनात एएसआई जोगिंदर सिंह को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर किया है। आरोपी से मौका पर रिश्वत के रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं। विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि जुगराज सिंह निवासी उप्पल पत्ती शैहणा की शिकायत पर बरनाला के शैहणा से आरोपी एएसआई जोगिंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता जुगराज सिंह ने विजिंस से संपर्क किया और आरोप लगाया कि जुलाई में उसे जसकरण सिंह निवासी उप्पल पत्ती शैहणा ने पीटा था, थाने में संबंधित एएसआई जोगिंदर सिंह दूसरे पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए उससे रुपये की माग कर रहा था।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता जुगराज सिंह ने बताया कि अरोपी थानेदार जोगिंदर सिंह पहले ही इस संबंध में 2500 रुपये ले चुका है और उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए 4000 रुपये और रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत में तथ्यों और भौतिक साक्ष्यों के सत्यापन के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और उप निरीक्षक को दो आधिकारिक गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 4,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस थाना पटियाला में आरोपी एएसआई जोगिंदर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जाच जारी है।
विज्ञापन