फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vigilance catch to bank manager with bribes

दस हजार रुपये रिश्वत लेता बैंक मैनेजर गिरफ्तार

Fri, 06 Jun 2014 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, समालखा(पानीपत)
ब्यूरो/अमर उजाला, समालखा(पानीपत) Updated Fri, 06 Jun 2014 08:33 PM IST
विज्ञापन
Vigilance catch to bank manager with bribes

लघु सचिवालय स्थित तहसील के रजिस्ट्री क्लर्क को रिश्वत लेते पकडे़ जाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि शुक्रवार को एक और मामला सामने आया।

विज्ञापन


विजिलेंस टीम ने होम लोन की एवज में समालखा रेलवे रोड स्थित पानीपत अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के मैनेजर व उसकी मदद करने के आरोप में एक दुकानदार को दस हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


विजिलेंस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। विजिलेंस निरीक्षक रणबीर सिंह ने बताया कि शहर के वार्ड नंबर आठ के बिजेंद्र कुमार वर्मा ने शुक्रवार सुबह उन्हें शिकायत देकर बताया कि उसने रेलवे रोड स्थित दी पानीपत अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की शाखा से चार लाख रुपये का होम लोन पास कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह दिन पहले 31 मई को पानीपत के एमडी से उसकी फाइल पास हो चुकी है। लेकिन बैंक का मैनेजर विनोद कुमार गुप्ता पैसे देने की एवज में तीन प्रतिशत रिश्वत की मांग कर रहा है। रिश्वत देने से मना करने पर फाइल को दबाकर बैठ गया। उसने दो दिन पहले बैंक मैनेजर से दस हजार रुपये में मामला तय कर लिया है।

बैंक मैनेजर ने गुलाटी रोड पर दुकान चलाने वाले गणेश कॉलोनी निवासी दुकानदार सुनील कुमार को पैसे पहुंचाने की बात कही। शिकायत पर विजिलेंस निरीक्षक ने मामले से डीसी से अवगत कराया तो उन्होंने बीडीपीओ रामफल सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर कार्रवाई के आदेश दिए।

जिस पर विजिलेंस निरीक्षक ने बिजेंद्र कुमार को दस हजार रुपये के पाउडर लगे व मजिस्ट्रेट के हस्ताक्षर किए नोट देकर उसके साथ बीडीपीओ कार्यालय में कार्यरत एससीपीओ नीरज कुमार को साथ में भेज दिया।

बिजेंद्र से दुकानदार सुनील ने जैसे ही रुपये लिए तो नीरज कुमार ने इशारा करके कार्रवाई टीम को बुलाकर सुनील कुमार को दबोच लिया और उससे रिश्वत के दस हजार रुपये बरामद किए।


विजिलेंस इंस्पेक्टर के मुताबिक पूछताछ में दुकानदार सुनील कुमार ने जैसे ही बैंक मैनेजर विनोद गुप्ता के कहने पर पैसे लेने की बात कबूली तो दूसरी और मैनेजर पर टकटकी लगाए बैठी टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

रणबीर सिंह ने बताया कि बैंक मैनेजर विनोद गुप्ता व दुकानदार सुनील कुमार को गिरफ्तार कर 7/8 पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत मे पेश किया जाएगा। मालूम हो कि कुछ दिन पहले सराय मोहल्ला निवासी बंसीलाल की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने सात हजार रुपये की रिश्वत लेते रजिस्ट्री क्लर्क को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed