फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vidhu Jain murder case: Punjab CM Seeking to CBI investigation

विधु जैन मर्डर केस की CBI जांच हो: बादल

Fri, 04 Jul 2014 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 04 Jul 2014 10:18 AM IST
विज्ञापन
Vidhu Jain murder case: Punjab CM  Seeking to CBI investigation

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर मालेरकोटला में बीते साल एक 11 वर्षीय बालक विधु जैन को जिंदा जलाकर मारने की वारदात की सीबीआई से करवाने की मांग की है।

विज्ञापन


विधु जैन को 30 सितंबर, 2013 को अज्ञात लोगों ने अगवा करने के बाद पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था। पंजाब पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए लंबी जांच की, लेकिन वह अपराधियों तक नहीं पहुंच सकी। आखिरकार मुख्यमंत्री ने वीरवार को इस मामले की सीबीआई जांच कराने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री से गुजारिश की है।
विज्ञापन


मालेरकोटला में उक्त हत्याकांड के बाद काफी समय तक लोगों ने सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। मुख्यमंत्री बादल समेत राज्य के अनेक नेता भी मालेरकोटला में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे और उन्होंने इस मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों को सजा दिलाने का वादा भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन करीब एक साल बाद भी पुलिस इस मामले का सुराग नहीं लगा सकी। अब मुख्यमंत्री ने राजनाथ सिंह को लिखे पत्र में कहा है कि राज्य पुलिस विभाग द्वारा किए गए सभी प्रयासों के बावजूद मामले में कोई सफलता नहीं मिली। इसलिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से अपील की जाती है कि मामला सीबीआई को सौंपा जाए, ताकि इस घिनौने जुर्म में शामिल लोगों को सामने लाया जा सके।

बादल ने पत्र में यह भी कहा है कि मामला बेहद गंभीर व नाजुक का है, इसलिए इसकी सीबीआई जांच बहुत जरूरी है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed