फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vicious Handiwork of NRI woman for money

NRI महिला की शातिराना करतूत जान चौंक जाएंगे

Tue, 29 Jul 2014 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव(लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव(लुधियाना) Updated Tue, 29 Jul 2014 05:25 PM IST
विज्ञापन
Vicious Handiwork of NRI woman for money

पंजाब के लुधियाना जिले के जगरांव की शादीशुदा होने के बावजूद खुद को कुंवारी बताकर अनिवासी भारतीय  (कनाडा की नागरिक) महिला ने लाखों रुपये लेकर दूसरा विवाह रचा लिया। आखिरकार भेद खुला और हठूर पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से 8 अगस्त तक जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार 11 जून को कनाडा से आई किला रायपुर निवासी मनप्रीत कौर ने अपने ही गांव के रिश्तेदार और साथियों समेत खुद को कुंवारी बताकर गांव गठूर के भूपिंदर सिंह से विवाह की बात चला ली।
विज्ञापन


मनप्रीत कौर ने भूपिंदर से शादी करके उसे कनाडा ले जाने के लिए 20 लाख की मांग की। भूपिंदर के परिवार ने इसे मान लिया और 6 जुलाई को इलाके के मैरिज पैलेस में उनका शानदार विवाह हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी की हवाई टिकट से भेद खुला

Vicious Handiwork of NRI woman for money

विवाह की डील के अनुसार मनप्रीत कौर ने पति परिवार से रकम हासिल कर ली। विवाह के दो दिन बाद ही उसकी पोल खुल गई, जब उसके ससुर परिवार के हाथ मनप्रीत कौर की वापसी की हवाई टिकट लगी।

भूपिंदर का परिवार टिकट देखकर हैरान रह गया, साथ ही मनप्रीत के नाम के आगे मिसेज लिखा था। इसके बाद मनप्रीत वहां से फरार हो गई। इसके बाद भूपिंदर के पिता परमजीत सिंह ने उसके साथ हुई ठगी की शिकायत एसएसपी जगरांव से की।

एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए और जांच उपरांत थाना हठूर पुलिस ने महिला मनप्रीत कौर, गुरचरण सिंह, कौर सिंह, कौर की माता और जतिंदर सिंह के अलावा दीपक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने मनप्रीत कौर और एक अन्य आरोपी को काबू कर लिया। वहीं अन्यों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed