फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two youths died due to drinking alcohol in Fatehgarh Sahib

Fatehgarh Sahib News: शराब पीने से दो युवकों की मौत, एक की उल्टी तो दूसरे की पेट दर्द के बाद गई जान

Tue, 29 Nov 2022 09:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 29 Nov 2022 09:07 PM IST
सार

पुलिस चौकी सरहिंद के एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि पंकज की आयु लगभग 22 वर्ष थी। पिता सदलू ने बताया कि उसका बेटा टाइल्स लगाने का कार्य करता था। 28 नवंबर शाम को लगभग पांच बजे घर आया और कहा कि उसका शरीर दर्द कर रहा है। इसके बाद उसने दवा ली और घर से चला गया। 

विज्ञापन
Two youths died due to drinking alcohol in Fatehgarh Sahib
पंकज और धर्मवीर की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में शराब पीने के बाद दो अलग-अलग मामलों में 19 व 22 वर्ष के दो युवकों की मौत हो गई है। इनमें एक की पहचान धर्मवीर निवासी गांव मैण माजरी बसी पठाना और दूसरा की पहचान पंकज निवासी गांव सीसान (यूपी) के रूप में हुई है। हालांकि वह अभी गुरदेव नगर सरहिंद में रहता था। थाना बसी पठाना के सब इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि मृतक धर्मवीर के पिता शंभू प्रसाद ने पुलिस को जानकारी दी कि वह अपने परिवार के साथ खेत में मोटर पर रहता था और उसका बेटा धर्मवीर 19 वर्ष दिहाड़ी करता था। 

विज्ञापन


बेटे ने 28 नवंबर को घर पर ही शराब पी और गिर गया। उसे पसीना आने लगा तो एक स्थानीय मेडिकल स्टोर पर दवा दिलाने ले गया। जहां उसे उल्टियां होने लगीं। वहां बताया कि शराब उसके सिर में चढ़ गई है। सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान पर कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस चौकी सरहिंद के एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि पंकज की आयु लगभग 22 वर्ष थी। पिता सदलू ने बताया कि उसका बेटा टाइल्स लगाने का कार्य करता था। 28 नवंबर शाम को लगभग पांच बजे घर आया और कहा कि उसका शरीर दर्द कर रहा है। इसके बाद उसने दवा ली और घर से चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात लगभग 8:30 बजे घर आया तो उसने शराब पी थी। बिना कुछ खाए पीए 9:30 बजे सो गया। देर रात तीन बजे उसके पेट में दर्द होने लगा। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सिविल अस्पताल भेज दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed