{"_id":"6389fcc4e8507e0238763b7e","slug":"two-year-old-child-died-in-road-accident-in-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला में दर्दनाक हादसा: मां की गोद से गिरा दो साल का मासूम, ऊपर से ट्रक गुजर गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंबाला में दर्दनाक हादसा: मां की गोद से गिरा दो साल का मासूम, ऊपर से ट्रक गुजर गया
Fri, 02 Dec 2022 07:05 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 02 Dec 2022 07:05 PM IST
सार
पंजाब के गोबिंदगढ़ निवासी सोमवती अपने दो साल के बेटे मयंक को दवा दिलाने अंबाला सिटी आई थी। यहां वो कालका चौक पर उतरी मगर पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
अंबाला में दर्दनाक हादसे में बच्चे की मौत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के अंबाला में कालका चौक पर बस से उतरी महिला को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे महिला के हाथ से दो साल का बच्चा दूर जाकर गिरा और ट्रक बच्चे के ऊपर से गुजर गया। दर्दनाक हादसे में बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चे की मां दवाई लेने अंबाला आ रही थी। लोगों ने आनन-फानन महिला व बच्चे को शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी है। बता दें कि पंजाब के गोबिंदगढ़ निवासी सोमवती अपने दो साल के बेटे मयंक को दवा दिलाने अंबाला सिटी आई थी। यहां वो कालका चौक पर उतरी मगर पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे महिला साइड में जा गिरी और बच्चा ट्रक के टायर के नीचे आ गया। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन