फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two students died in road accident in Malout of Punjab

मलोट में दर्दनाक हादसा: देहरादून से अबोहर बाइक पर आ रहे दो छात्रों की मौत, गांव में मचा कोहराम

Fri, 23 Sep 2022 04:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 23 Sep 2022 04:25 PM IST
सार

थाना गिद्दड़बाहा पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी। पता चला है कि मृतक प्रियांशु दो भाइयों में बड़ा था जबकि रूपेश की एक छोटी बहन है। दोनों के पिता गांव में खेतीबाड़ी करते हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
Two students died in road accident in Malout of Punjab
प्रियांशु और रूपेश की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून के एक कॉलेज में बीएससी एग्रीकल्चर अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे दो विद्यार्थियों की शुक्रवार को मलोट के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह दोनों विद्यार्थी बाइक पर चंडीगढ़ से अबोहर स्थित गांव दुतारांवाली अपने घर आ रहे थे। इधर घटना का पता चलते ही दोनों छात्रों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। सरकारी अस्पताल गिद्दड़बाहा में पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


गांव दुतारांवाली के सरपंच सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके गांव के रहने वाले 22 वर्षीय प्रियांशु पुत्र बलदेव कुमार और रूपेश पुत्र राजकमल देहरादून में बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पहले वर्ष ही पढ़ाई के दौरान प्रियांशु अपनी बाइक देहरादून ले गया था और उसी पर दोनों विद्यार्थी कॉलेज आते-जाते थे लेकिन अब कोर्स पूरा होने के बाद यह दोनों अपनी बाइक घर पर छोड़ने आ रहे थे। गुरुवार को दोनों बाइक से देहरादून से चंडीगढ़ पहुंचे। जहां प्रियांशु की बुआ के बेटे के पास रुके थे। 
विज्ञापन


सरपंच ने बताया कि गुरुवार रात्रि करीब नौ बजे यह लोग चंडीगढ़ से अबोहर के गांव दुतारांवाली के लिए निकले। शुक्रवार सुबह मलोट के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। रूपेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मौके पर पहुंचे लोगों ने प्रियांशु को मलोट के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, घटना का पता चलते ही गांव दुतारांवाली में दोनों मृतकों के घर में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में गांव के लोग मलोट के सरकारी अस्पताल पहुंचे। बाद में प्रियांशु और रूपेश के शवों को गिद्दड़बाहा के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां दोनों का पोस्टमार्टम किया गया। थाना गिद्दड़बाहा पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी। पता चला है कि मृतक प्रियांशु दो भाइयों में बड़ा था जबकि रूपेश की एक छोटी बहन है। दोनों के पिता गांव में खेतीबाड़ी करते हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed