{"_id":"5ce96e79bdec22071a38960f","slug":"two-smugglers-caught-with-four-kg-heroin-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः पाकिस्तान से आई चार किलो हेरोइन समेत दो तस्कर हत्थे चढ़े, पिस्टल भी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाबः पाकिस्तान से आई चार किलो हेरोइन समेत दो तस्कर हत्थे चढ़े, पिस्टल भी बरामद
Sat, 25 May 2019 10:04 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 25 May 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारकोटिक्स सेल ने पाकिस्तान से आई चार किलो हेरोइन और दो पिस्टल के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों का संबंध सीमांत गांव गट्टी राजोके से बताया जा रहा है।
विज्ञापन
खुफिया सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार रात को आंधी-तूफान चल रहा था। इसकी आड़ में दो तस्करों ने पाकिस्तानी तस्करों से चार किलो हेरोइन और दो पिस्टल मंगवाई और दोनों चीजें लेकर तस्कर अपने गांव पहुंच गए।
विज्ञापन
इस संबंध में गांव के किसी व्यक्ति ने नारकोटिक्स सेल को सूचित कर दिया। शनिवार को नारकोटिक्स सेल के मुलाजिमों ने औचक छापामारी कर दोनों तस्करों के पास से चार किलो हेरोइन और दो पिस्टल बरामद कर गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक नारकोटिक्स सेल के अधिकारी तस्करों के तीसरे साथी की धरपकड़ में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
उधर, बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। एसपी (डी) बलजीत सिंह का कहना है कि शायद रेंज नारकोटिक्स सेल विभाग ने तस्कर और हेरोइन पकड़ी हो, इस संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है।