फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two person were using one mobile number

एक मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर रहे दो लोग

Sun, 27 Oct 2013 11:53 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 27 Oct 2013 11:53 AM IST
विज्ञापन
two person were using one mobile number
एक मोबाइल नंबर को दो लोग इस्तेमाल करते रहे। जब मोबाइल नंबर मालिक मोहाली निवासी सुधीर कुमार को पता चला तो वह हैरान हो गया। उसने मामले की शिकायत साइबर सेल को दी।
विज्ञापन


साइबर सेल ने नंबर इस्तेमाल करने वाले रणधीर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला सेक्टर-11 थाने में दर्ज करवाया।

मोहाली सेक्टर-71 निवासी सुधीर कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि वह एयरटेल कंपनी का मोबाइल कनेक्शन इस्तेमाल कर रहा था। करीब तीन महीने पहले पता चला कि उसके नंबर को कोई और भी इस्तेमाल कर रहा है।
विज्ञापन


साइबर सेल ने जांच की तो पता चला कि मोबाइल कनेक्शन सुधीर कुमार के नाम पर है। पुलिस ने दूसरे ग्राहक से संपर्क कर मोबाइल कनेक्शन के बारे में पता किया।

इसी नंबर का दूसरा सिम रणधीर सिंह चला रहा था। रणधीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने मोबाइल सिम 25 हजार रुपये में खरीदा है।

साइबर सेल ने मामले की जांच कर सुधीर कुमार की शिकायत पर रणधीर सिंह के खिलाफ सेक्टर-11 पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने जांच के लिए रणधीर को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed