फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two old man killed in road accident in chandigarh, returning from marriage

शादी से लौट रहे परिवार का एक्सीडेंट, दो बुजुर्गों की मौके पर मौत

Sat, 15 Oct 2016 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 15 Oct 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
two old man killed in road accident in chandigarh, returning from marriage
चंडीगढ़ में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
शादी से लौट रहे परिवार की कार का ट्रक के साथ एक्सीडेंट हो गया। हादसे में दो बुजुर्गों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 4 घायल हुए। हादसा चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शनिवार शाम को हुआ।
विज्ञापन


घायलों में एक व्यक्ति को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान अमृतसर निवासी त्रिलोक चंद (70) और धर्मपाल (80) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जबकि आठ साल का रिहान, राजीव (30), अशोक (35) और यशपाल (75) घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल हुए यशपाल को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। जबकि बाकी के तीनों घायलों का इलाज जीएमसीएच-32 में ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीरकपुर में शादी समारोह के बाद रेलवे स्टेशन जा रहे थे

two old man killed in road accident in chandigarh, returning from marriage
चंडीगढ़ में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में पहुंचे इंस्पेक्टर ट्रैफिक  रंजीत ढिल्लो ने बताया कि पीड़ित परिवार अपने रिश्तेदार की शादी में जीरकपुर आया हुआ था। शाम को वो अपनी कार में रेलवे स्टेशन जा रहे थे, तभी कॉलोनी नंबर-4 की तरफ से आ रहे ट्रक के साथ कार की आमने सामने की टक्कर हो गई।

टक्कर से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आस-पास मौजूद लोगों ने 100 नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पीसीआर सभी घायलों को जीएमसीएच-32 लेकर गई। जहां डाक्टरों ने दो बुजुर्ग व्यक्तिों को देखते ही मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा कर जांच शुरू कर दी है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 पुलिस थाने में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed