फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two members of gangster Sampat Nehra gang arrested

गैंगस्टर संपत नेहरा गिरोह के दो सदस्य पुलिस ने धर दबोचे, आज होगी अदालत में पेशी

Wed, 27 Jun 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 27 Jun 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
Two members of gangster Sampat Nehra gang arrested
sampat nehra - फोटो : अमर उजाला
कुछ समय पहले पकड़े गए संपत नेहरा गैंग के गैंगस्टरों को सेक्टर-71 में किराए पर मकान लेकर देने वाले आरोपियों तक पुलिस पहुंच गई। आरोपियों को मंगलवार मटौर थाने की पुलिस ने दबोचा। आरोपी भी उसी गैंग के गैंगस्टर हैं। आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह निवासी गांव जमीतगढ़ जिला फतेहगढ़ साहिब और भूपिंद्र सिंह निवासी गांव कट्टपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मटौर थाने के सबइंस्पेक्टर जगीर सिंह ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। पुलिस ने दोनों गैंगस्टरों को मंगलवार देर शाम फेज-3/5 की लाइटों के नजदीक से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों के संपत नेहरा गैंग के साथ अच्छे संबंध हैं।
विज्ञापन


दोनों ने कुछ समय पहले मोहाली के सेक्टर-77 में संपत नेहरा गैंग के अन्य सदस्यों को अपने नाम पर किराये का मकान लेकर दिया था। जांच में पता चला है दोनों युवक एक बार मकान किराए पर ले लेते थे। बाद में उस मकान में खुद नहीं जाते थे। थोड़े बहुत पैसे लेकर गैंगस्टरों के लिए वे मकान छोड़ देते थे। दोनों आरोपियों को बुधवार को सुबह अदालत में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबइंस्पेक्टर जगीर सिंह ने बताया कि 13 जून को पुलिस द्वारा सीआईए स्टाफ के साथ मिलकर गिरफ्तार किए गए संपत नेहरा गैंग के पांच सदस्यों रमनदीप सिंह उर्फ भाऊ निवासी गांव खंडूर जिला फिरोजपुर, शुभनवदीप सिंह उर्फ शुभ निवासी गांव मंडियाला जिला श्री अमृतसर साहिब, जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सू निवासी गांव केसरी जिला अंबाला (हरियाणा), गुरविंद्र सिंह उर्फ गुरी (बिन्द्री) निवासी गांव केसरी जिला अंबाला (हरियाणा) और दिनेश कुमार निवासी गांव हरपालू ताल जिला चूरू (राजस्थान) को गिरफ्तार किया था। उनसे ही आरोपियों के बारे में पता चला था। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed