फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two killed in road accident in Ludhiana

लुधियाना में हादसा: खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बोलेरो, दो की मौत, आरोपी ड्राइवर काबू

Tue, 01 Nov 2022 09:27 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 01 Nov 2022 09:27 PM IST
सार

टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। लोगों ने भी पुलिस को सूचना देने के बजाय एंबुलेंस को बुलाया और तीनों घायलों को अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान बंटी और सतपाल की मौत हो गई, जबकि योगेश की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
Two killed in road accident in Ludhiana
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में बस्ती जोधेवाल के पास सड़क के बीचों बीच खड़े ट्रक में जालंधर की तरफ से आ रही बोलेरो कार टकरा गई। इससे कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक बुरी तरह से घायल हो गया। हादसा सोमवार देर रात करीब ढाई बजे का है। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देने के बजाय 108 एंबुलेंस को फोन कर इसकी जानकारी दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि 24 घंटे सड़कों पर गश्त करने का दावा करने वाली कमिश्नरेट पुलिस को सारी रात हादसे का पता नहीं चला। सुबह आठ बजे जब हादसे का पता चला तो अधिकारी मौके पर पहुंचे। तब तक अस्पताल में घायल दो युवकों की मौत हो चुकी थी। थाना टिब्बा के अधीन चौकी सुभाष नगर की पुलिस ने जांच के बाद हरियाणा के भिवानी जिला के रहने वाले बंटी कुमार और राजस्थान के अलवर स्थित गांव मंगलपुरा के रहने वाले सतपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि अस्पताल में इलाज करा रहे हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी योगेश कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के बागपत में रहने वाले ड्राइवर राहुल पाल के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

चौकी सुभाष नगर के प्रभारी गुरदियाल सिंह ने बताया कि बंटी, सतपाल और योगेश सड़क निर्माण करने वाली स्काई लार्क कंपनी में काम करते थे। कंपनी के पास जम्मू और कश्मीर में सड़के निर्माण करने का ठेका है। देर रात को तीनों बोलेरो कार में सवार होकर नोएडा स्थित कंपनी के हेड ऑफिस जा रहे थे। जब वह बस्ती जोधेवाल के पास पहुंचे तो सड़क के बीचों बीच ट्रक खड़ा था, जिससे उनकी गाड़ी टकरा गई। 

टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। लोगों ने भी पुलिस को सूचना देने के बजाय एंबुलेंस को बुलाया और तीनों घायलों को अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान बंटी और सतपाल की मौत हो गई, जबकि योगेश की हालत गंभीर है। 

खराब ट्रक रोड पर था खड़ा
एएसआई गुरदियाल सिंह ने बताया कि ट्रक भी उत्तर प्रदेश की तरफ जा रहा था। ट्रक खराब होने की वजह से चालक राहुल ने ट्रक वहीं खड़ा कर दिया। उसके ट्रक में न तो रिफ्लेक्टर लगे थे और न ही उसने सेफ्टी कोन साइड पर रखे ताकि सामने से आने वाले वाहन को पता चल सके कि आगे ट्रक खराब है। तीनों की गाड़ी तेज थी और गाड़ी सीधे ट्रक में जा घुसी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed