Pathankot: सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, कोटली नहर से युवती का शव मिलने से हड़कंप
पठानकोट में गांव तंगोशाह में नानके घर आई 23 वर्षीय युवती का शव फरीदानगर-भीमपुर नहर से बरामद हुई। पुलिस ने शव की तस्वीर व्हाट्सएप ग्रुपों में डाली तो युवती की पहचान हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पठानकोट के धारकलां में गांव भूण और मलिकपुर के पास सड़क हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतक तारागढ़ निवासी राजकुमारी और युवक किशोर कुमार गांव भूण का रहने वाला था। घटनास्थल से हादसे को अंजाम देने वाले दोनों ड्राइवर मौके से भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में गांव भूण के विकास कुमार ने पुलिस को बताया कि वह और उसका बड़ा भाई किशोर सीएचसी बुंगल बधानी से अपनी-अपनी बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। जब वह गांव भूण स्थित मेन हाइवे डलहौजी रोड पर पहुंचे तो धार चौक साइड से हिमाचल नंबर का एक ट्रक तेज रफ्तार से आया और उसके भाई की बाइक को साइड मार दी। हादसे में किशोर की मौके पर मौत हो गई। घटनास्थल से ड्राइवर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। धारकलां पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दूसरे मामले में गांव नारायणपुर के सुधा ने पुलिस को बताया कि वह और उसकी सास राजकुमार तारागढ़ से मलिकपुर अड्डे से बस से उतरकर पैदल डीसी ऑफिस जा रहे थे। वह जब यूबीडीसी नहर पुल के पास पहुंचे तो मलिकपुर की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उसकी सास को साइड मारी और ट्राली का टायर उसकी सास की टांगों के ऊपर से निकल गिया, जिससे उसकी सास लहूलुहान हो गई और ट्रैक्टर का ड्राइवर मौके से भाग गया। लोगों की मदद से उसने अपनी सास राजकुमारी को मलिकपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सुजानपुर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कोटली नहर से युवती का मिला शव
उधर, पठानकोट में गांव तंगोशाह में नानके घर आई 23 वर्षीय युवती का शव फरीदानगर-भीमपुर नहर से बरामद हुई। पुलिस ने शव की तस्वीर व्हाट्सएप ग्रुपों में डाली तो युवती की पहचान हुई। युवती तमन्ना मन्हास गुरदासपुर के गांव बागड़ियां की रहने वाली थी। सूचना के बाद घरोटा चौकी और सदर पुलिस पहुंची। बताया जा रहा है कि दीनानगर स्थित एक कॉलेज में तमन्ना फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थी।
तमन्ना 2-3 दिनों से गांव तंगोशाह में नानके घर आई थी। परिवार ने पुलिस को बताया कि सुबह तमन्ना ने घर में फोन करके बताया कि वह वापस घर आ रही है। उसने कोटली नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी क्यों की? वह भी हैरान हैं। परिवार का कहना है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। परिवार ने तमन्ना की हत्या की आशंका जताई है।
वहीं, बताया जा रहा है कि जब युवती ने यूबीडीसी नहर में छलांग लगाई तो कुछ लोगों ने काफी दूर तक बचाने की कोशिश की लेकिन पानी का बहाव तेज होने से तमन्ना बह गई और उसका शव शाम को मिला। उधर, घरोटा चौकी प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया है।