फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two henchmen of Lawrence Bishnoi gang caught with weapons in Punjab

Chandigarh News: कारोबारियों को धमकी भरे कॉल करने वाले लॉरेंस गैंग के दो गुर्गे हथियारों समेत काबू

Tue, 12 Sep 2023 11:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 12 Sep 2023 11:46 PM IST
सार

एआईजी अश्वनी कपूर ने बताया आरोपियों को टारगेट किलिंग की योजना बनाते समेत पकड़ा गया है। उनसे .32 बोर की पिस्तौल सहित दो कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों पर एसएसओसी के थाने में असलहा एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Two henchmen of Lawrence Bishnoi gang caught with weapons in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब और आसपास के इलाकों के रसूखदार और कारोबारियों को रंगदारी के लिए धमकी भरे फोन करने वाले और टारगेट किलिंग की योजना बना रहे लॉरेंस बिश्नोई के दो गुर्गां को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने हथियारों समेत काबू किया है। आरोपियों की पहचान तरलोचन सिंह उर्फ राहुल चीमा निवासी सेक्टर 26 चंडीगढ़ और हरीश उर्फ हैरी उर्फ बाबा गांव बुपानिया जिला झज्जर हरियाणा के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


एआईजी अश्वनी कपूर ने बताया आरोपियों को टारगेट किलिंग की योजना बनाते समेत पकड़ा गया है। उनसे .32 बोर की पिस्तौल सहित दो कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों पर एसएसओसी के थाने में असलहा एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हथियारों का करते थे प्रदर्शन

पुलिस की प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपी पूरी दुनिया में प्रसिद्ध होना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रोफाइल बना रखी थी। जहां वे नौजवानों को लुभाने के लिए हथियारों और गोला-बारूद का प्रदर्शन करते थे और नौजवानों को गिरोह में काम करने के लिए उकसाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को मोटी रकम का लालच देकर गैंग से जोड़ते थे

पुलिस जांच में यह पता चला कि लॉरेंस गैंग से युवाओं को जोड़ने में भी दोनों आरोपी अहम भूमिका निभाते थे। आरोपी भोले-भाले नौजवानों को गिरोह का हिस्सा बनने के बदले अच्छी रकम देने का वादा करके हाई प्रोफाइल जीवन शैली देने की पेशकश करते थे। इसके बाद कई लोग इनसे जुड़ जाते थे। एसएसओसी ने दोनों को मोहाली अदालत में पेश करने के बाद तीन दिनों का रिमांड हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed