फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two friends killed in avalanche at Kulgam district

पंजाबः एवलांच की चपेट में आने से गई 2 दोस्तों की जान, बेटे को सेहरा बांध पिता ने दी मुखाग्नि

Tue, 12 Feb 2019 09:41 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 12 Feb 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
Two friends killed in avalanche at Kulgam district
रोते-बिलखते परिजन

कुलगाम जिले में गुरुवार को एवलांच की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौत के बाद सोमवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बता दें कि मृतक दोनों दोस्त श्री नगर में घूमने के लिए 3 फरवरी को गए थे। वहां एवलांच में उनकी मौत हो गई। रविवार देर शाम मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंपा गया था। 

विज्ञापन


सोमवार को बलजीत सिंह का अंतिम संस्कार रावी दरिया के पास किया गया। बलजीत सिंह जो कि शादीशुदा नहीं था, इसलिए उसके परिजनों ने सेहरा बांधकर उसका संस्कार किया। बलजीत सिंह के पिता हरी सिंह ने चिता को अग्नि दी। वहीं विक्की का अंतिम संस्कार गांव उधमपुर के शमशानघाट में किया गया। बलजीत सिंह की माता जसपाल कौर की 2004 में ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन


 बलजीत सिंह पुत्र हरी सिंह (33) और विक्की पुत्र कुलविंदर सिंह (35) निवासी डेरा बाबा नानक आपस में दोस्त थे। श्रीनगर घूमने के लिए 3 फरवरी को डेरा बाबा नानक से रवाना हुए थे। 7 फरवरी को श्री नगर से घूमकर वह वापस आ रहे थे। जब वह कुलगाम जिले की पुलिस चौकी जवाहर टनल के पास पहुंचे तो उन्हें पुलिस कर्मियों ने रोक लिया कि आगे रास्ता खराब है, वह न जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दिन रात के समय ही चौकी के उपर एवलांच आ गया, जिसमें दबने से 7 पुलिस कर्मियों और उक्त दोनों की मौत हो गई। हालांकि कई को रेस्कयू के जरिए बाहर निकाल लिया गया था। शवों को कुलगाम जिले के काजीकुंड अस्पताल में रखा गया, जहां उनकी पड़ताल करने के बाद रविवार को हेलीकॉप्टर से डेरा बाबा नानक में परिजनों को सौंप दिया गया।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed