फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two Different Murder In Two Places In Ludhiana same day

लुधियानाः एक ही दिन में दो हत्याएं, एक को दरियां में फेंका और दूसरे की घर में घुसकर हत्या

Thu, 16 Aug 2018 06:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Thu, 16 Aug 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
two Different Murder In Two Places In Ludhiana same day
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
पंजाब के लुधियाना में एक दिन में दो अलग-अलग स्थानों में हुई हत्या की वारदातों के बाद सनसनी फैल गई है। पहला मामला ढंढारी की न्यू दुर्गा कालोनी का है। इलाके में करियाने की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति की अज्ञात हत्यारों ने घर में घुस कर उस समय निर्मम हत्या कर दी जब वह छत पर सो रहा था। गुरूवार की सुबह जब उसके घर के ऊपर किराए पर रहने वाले लोग नींद से जाग कर बाहर आए तो उन्होंने शोर मचाया। सूचना मिलने के बाद थाना फोकल प्वाइंट और चौकी ढंढारी कलां की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच के बाद मृतक मुकेश कुमार (45) का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में मुकेश के भाई राकेश की शिकायत पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को उसकी पत्नी पर शक है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। चौकी ढंढारी कलां की इंचार्ज एएसआई रिचा ने बताया कि मुकेश कुमार मूल रुप से बिहार के जिला लखीसराय का रहने वाला था। यहां पर वह काफी समय से ढंढारी इलाके में रहता था और घर के नीचे ही अपनी करियाने की दुकान चलाता था। उसकी पत्नी इलाके में ही स्थित एक निजी फैक्टरी में काम करती थी।
विज्ञापन


बुधवार को काम खत्म करने के बाद मुकेश कुमार अंदर चला गया। इसी दौरान लाइट चली गई तो वह छत पर सोने के लिए चला गया। इसी दौरान किसी ने उसके चेहरे पर पत्थर मार कर उसकी हत्या कर दी। जब वीरवार की सुबह किराएदार जागे तो बाहर आए। बाहर मुकेश का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी मुकेश के भाई राकेश को दी। राकेश मौके पर पहुंचा और उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई रिचा ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि घर को अंदर से ताला लगा हुआ था और ऊपर से दिवारे ऊंची है। इसलिए न तो हत्यारे गेट से आ सकते है और न ही ऊपर से। उन्होंने कहा कि हत्या का शक मुकेश के किसी अपने पर ही है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुक्रवार की सुबह शव पोस्टमार्टम कर दिया जाएगा।  

two Different Murder In Two Places In Ludhiana same day
सांकेतिक तस्वीर
वहीं दूसरे मामले में शादी का झांसा दे करीब दस दिन पहले शहीद भगत सिंह नगर के गांव बिछुया से युवती को अगवा करने वाले युवक लवप्रीत सिंह (18) का शव मंगलवार की देर शाम को लाडोवाल के गांव तलवंडी कलां और माजरा कलां के बीच सतलुज दरिया से मिला। शव देख कर गोताखोरों ने इसकी जानकारी थाना लाडोवाल की पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शहीद भगत सिंह नगर पुलिस को सौंप दी है।

पुलिस ने शव भी पुलिस के हवाले कर दिया है। गोताखोरों के प्रधान जोगिंदर पाल सिंह ने बताया कि 13 अगस्त को वह सतलुज दरिया पर खड़ा था। इसी दौरान शहीद भगत सिंह नगर के गांव बिछुया निवासी पूर्व सरपंच अवतार सिंह अपने कुछ साथियों के साथ वहां आए थे। अवतार सिंह ने जोगिंदर सिंह को बताया कि उनका बेटा लवप्रीत सिंह एक सप्ताह पहले शादी का झांसा दे युवती को अगवा कर ले गया था। जिसका मामला पुलिस ने दर्ज कर रखा है। उसके बाद से ही उनके बेटे का कुछ पता नहीं चल रहा है। तलाश के दौरान उनके बेटे का मोटरसाइकिल एसबीएस नगर के गांव मत्तो चुब्बा के पास मिल गया था।

अवतार सिंह ने जोगिंदर को अपने बेटे के हुलिए के बारे में सारी जानकारी दी और उन्हें अपना फोन नंबर देकर चले गए कि अगर उनके बेटे का शव नहर में मिल जाए तो उन्हें तुरंत फोन कर दे। अवतार ने आशंका जाहिर की थी कि उनके बेटे की हत्या की गई है और शव दरिया में फेंक दिया हो सकता है। जोगिंदर सिंह के अनुसार 14 अगस्त की शाम को वह गांव तलवंडी कलां और माजरा कलां के पास खड़े थे।

इसी दौरान एक शव वहां से बह कर निकल रहा था तो उनके लड़कों ने शव बाहर निकाला। जब उन्होंने शव देखा तो वह अवतार सिंह के बेटे के हुलिए जैसा था। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी अवतार सिंह को दी और थाना लाडोवाल की पुलिस को सूचना दी। जब अवतार सिंह वहां पहुंचे तो शव उन्हीं के बेटे का था। जोगिंदर सिंह के अनुसार हत्यारों ने लवप्रीत की तेजधार हथियारों से हत्या की है क्योंकि उसके हाथ की अंगुलिया काटी हुई थी, जबकि पैर के पास भी तेजधार हथियार के निशान थे।

थाना लाडोवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर वरिंदरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन इस मामले की जांच पहले से ही शहीद भगत सिंह नगर पुलिस के पास है। उन्होंने मामला दर्ज कर जांच एसबीएस नगर पुलिस के हवाले कर दी है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed