फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two different loot case in firozpur and Kot Kapura

क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर से लूट, फिरोजपुर में फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 74 हजार लूटे

Fri, 06 Dec 2019 09:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटकपूरा/फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटकपूरा/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 06 Dec 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
Two different loot case in firozpur and Kot Kapura
सीसीटीवी में कैद क्लीनिक पर वारदात करने वाले आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में आए दिन लूट की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। लाख कोशिशों के वाबजूद भी इन वारदातों पर लगाम लगते नहीं दिख रहा है। कोटकपूरा में डॉक्टर के क्लीनिक में घुसकर 15 हजार की नगदी और तीन मोबाइल लूट लिया। वहीं फिरोजपुर में एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ 74 हजार की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि तरनतारन में लूट गिरोह के तीन लोगों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


डॉक्टर से 15 हजार, तीन मोबाइल लूटे
कोटकपूरा के पुराना शहर क्षेत्र में जोड़िया चक्कियां के पास गुरुवार रात तीन बदमाशों ने क्लीनिक में घुसकर रिवाल्वर के बल पर डॉक्टर से करीब 15 हजार की नकदी व तीन मोबाइल फोन लूट लिया। घटना क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार जोड़ियां चक्कियां के पास स्थित राजू क्लीनिक है। क्लीनिक के संचालक डॉ. मुकेश कुमार राजू के अनुसार गुरुवार रात करीब सवा नौ बजे तीन युवक पहुंचे और उसके केबिन में घुस गए। इनमें से एक युवक ने उस पर रिवाल्वर तान दी और उनसे नकदी व कीमती सामान मांगा। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डॉक्टर से करीब 15 हजार की नकदी व उनके तीन मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद वह उसी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। तीनों आरोपी अस्पताल के बाहर और भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए है। फुटेज के आधार पर थाना सिटी पुलिस ने उनकी शिनाख्त और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 

फिरोजपुरः फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 74 हजार की लूट
फिरोजपुर के थाना घल्लखुर्द के अंतर्गत गांव सोढ़ी नगर के नजदीक बिना नंबर बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने एक फाइनेंस कंपनी के मुलाजिम से हथियारों के बल पर पैसों से भरा बैग छीन लिया। बैग में लगभग 74 हजार 295 रुपये थे। लुटेरे मोबाइल फोन, एक टैब और जरूरी दस्तावेज भी ले गए। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित के बयान पर अज्ञात तीन लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में गुरविंदर सिंह निवासी घुगा कलां गड़दी वाल तहसील दसुआ जिला होशियारपुर ने बताया वह सैटिन क्रेडिट केयर लिमिटेड कंपनी दिल्ली में कार्यरत है, इसकी एक ब्रांच जीरा में है। कंपनी लोगों को कर्ज देती है। गुरविंदर ने बताया कि ग्रामीणों से दिए हुए कर्ज की किस्तें लेने गया था। कई गांवों से नगदी एकत्र कर बाइक से लौट रहा था। 

गांव सोढ़ी नगर के पास बिना नंबर की बाइक पर सवार तीन लोगों ने उसकी बाइक को लात मार दी, जिस कारण सड़क पर गिर गया। लुटेरों ने पैसों से भरा बैग छीन लिया। यही नहीं हथियारों के बल पर उससे मोबाइल फोन, एक टैब व जरूरी दस्तावेज भी छीन लिए। बैग में 74 हजार 295 रुपये थे। एएसआई जोगराज सिंह के मुताबिक जिस रास्ते से लुटेरे भागे हैं, वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही लुटेरों का सुराग लगा लिया जाएगा।

तरनतारनः लूटपाट गिरोह के तीन शातिर हथियारों सहित गिरफ्तार
उधर, तरनतारन में पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से हथियार भी बरामद किए हैं। एसपी हेडक्वार्टर गौरव तुरा ने बताया कि सीआईए स्टाफ की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव पलासौर के समीप हरदीप सिंह उर्फ हैप्पी निवासी मोगा, अवतार सिंह निवासी गांव डागिया जगराओं और अनिल कुमार उर्फ सोन निवासी मोगा को गिरफ्तार किया है। 

यह लोग गिरोह बनाकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने हरदीप सिंह से एक देसी पिस्टल, 4 कारतूस, अवतार सिंह से एक देसी पिस्टल, एक कारतूस और अनिल कुमार से एक दातार बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ पहले से कई केस दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed