फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two childrens robbed bag full of money from shop counter at jhajjar of haryana

शातिर बच्चे दुकान के काउंटर से पैसे से भरा थैला ले उड़े, CCTV में कैद वारदात

Tue, 07 Mar 2017 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा) Updated Tue, 07 Mar 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
two childrens robbed bag full of money from shop counter at jhajjar of haryana
झज्जर में पैसों से भरा बैग ले उड़े दो बच्चे
एक दुकान पर सामान खरीद रही दो बहनों का काउंटर पर रखा पैसों से भरा थैला दो बच्चे ले उड़े। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसकी जांच जारी है। घटना हरियाणा के झज्जर की है। ये दोनों बहनें 50 हजार रुपये पंजाब नेशनल बैंक से निकलवाकर लाई थी। दोनों बहनों का कहना है कि बैंक से निकलवाए 50 हजार रुपये थैले में थे। दोनों ही बच्चे बैंक से उनका पीछा कर रहे थे।
विज्ञापन


तीन दिन में यह दूसरी घटना है जब कोई इस तरह की चोरी का शिकार हुआ है। तीन दिन पूर्व ऐसे ही बस स्टैंड के पास से बाइक के बैग में रखे 50 हजार रुपये पर किसी ने हाथ साफ कर दिया था। फिलहाल पुलिस दोनों बहनों की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। छावनी मोहल्ला निवासी देवकी और परमल ने बताया कि घर पर उनकी बच्चों के सामान की दुकान हैं।
विज्ञापन


दुकान का सामान लाने के लिए उन्होंने पीएनबी से सोमवार को 50 हजार रुपये कैश निकलवाए। कैश को थैले में डालकर वह पुराना बस स्टैंड की तरफ से घर लौट रही थी। रास्ते में कुछ खरीददारी के लिए वे एक दुकान पर रुक गई। उन्होंने पैसे वाला थैला दुकान के काउंटर पर रख दिया। इसी दौरान किसी ने वहां से उनका थैला उठा लिया। जब उन्होंने सामान खरीदकर थैला संभाला तो वह वहां से गायब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बहनों ने इसकी शिकायत सिटी पुलिस चौकी को दी। इस पर पुलिस ने पहुंचकर दुकान का सीसीटीवी फुटेज चेक किया। इसमें दो बच्चे थैले उठाते हुए दिख रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दोनो बच्चों की उम्र करीब 10 से 11 वर्ष ही लग रही है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कुछ दूरी पर मिला थैला

two childrens robbed bag full of money from shop counter at jhajjar of haryana
झज्जर में पैसों से भरा बैग ले उड़े दो बच्चे
जिस थैले को चोरी किया गया था वह वारदात स्थल से कुछ ही दूरी पर मिला। इस बारे में बताया कि चोरी किए गए थैले में 50 हजार की राशि के साथ उसका पर्स था, जिसमें करीब 3 हजार की राशि और मोबाइल था।

थैले के चोरी होने के बाद जब उसने अपने मोबाइल पर कॉल की तो उसे किसी महिला ने उठाया और कहा कि ये यहां पर पड़ा हुआ मिला है, अगर आपका है तो इसे आकर ले जाएं। जब पीड़ित ने वहां जाकर थैले को चैक किया तो उसमें सिर्फ मोबाइल ही बचा हुआ था।

पिछली चोरी का भी नहीं लगा सुराग
आपको बता दे कि करीब तीन दिन पहले भी एक फौजी के साथ इसी प्रकार की चोरी की वारदात घट चुकी है। इस वारदात में एसबीआई के सामने खड़ी फौजी की बाइक से पैसे निकाले गए थे लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं लग पाया है।

चोरी की वारदातों को ट्रेस करने के प्रयास जारी हैं। सीसीटीवी के अनुसार आरोपियों की पहचान की जा रही है, स्केच जारी किया जाएगा। पिछली चोरी की वारदात के लिए भी पुलिस की स्पेशल टीम का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- राजेश, शहर चौकी इंचार्ज झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed