{"_id":"f67fe62645a7a50112a3068ccb433bc1","slug":"two-brothers-attempt-to-commit-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों ने होटल के कमरे में किया खौफनाक कांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो भाइयों ने होटल के कमरे में किया खौफनाक कांड
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल(हरियाणा)
Updated Wed, 10 Jun 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर-35 के रहने वाले दो भाइयों ने मंगलवार सुबह यहां एक निजी होटल के कमरे में नस काट कर जहरीला पदार्थ निगल लिया। होटल स्टॉफ की ओर से पुलिस को सूचित करने पर दोनों को अस्पताल ले जाया गया। यहां से उन्हें चंडीगढ़ रेफर किया गया। लेकिन इस दौरान दोनों अस्पताल से फरार हो गए।
विज्ञापन
मन्नत होटल मालिक ने बताया कि सोमवार की रात करीब 9 बजे दो युवक होटल में आए। दोनों ने खुद को सगे भाई बताते हुए चंडीगढ़ के सेक्टर 35 निवासी होने की आधार कार्ड की प्रति दी। इसके बाद उन्हें कमरा अलॉट किया गया।
विज्ञापन
सुबह करीब 8 बजे जब होटल का वेटर उन्हें नाश्ते के बारे में पूछने के लिए गया तो दोनों ने कहा कि शहर के एसपी व डीएसपी को बुला दो, उन्हें मरना है। वेटर ने होटल मालिक को जानकारी दी। पुलिस को सूचित किया गया। बताया जा रहा है कि दोनों ने हाथों की नसें काट ली थीं। साथ ही कहा कि उन्होंने जहरीला पदार्थ पदार्थ निगल लिया है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही थाना शहर से पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया।
टांके लगाने को कहा था, लेकिन नहीं लगवाए : डॉक्टर
डॉक्टर आशीष गोयल ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे के आसपास चंडीगढ़ सेक्टर 35 निवासी सुनील व अनिल पुत्र सतपाल उनके पास हाथ की नस काटने के अलावा जहरीला पदार्थ खाकर आए थे। उन्होंने उनको हाथ पर स्टीचिंग करने के लिए कहा, लेकिन दोनों ने नहीं करवाई। इसके बाद चंडीगढ़ पीजीआई जाने के लिए भी कहा, लेकिन वे वहां से रेफर की पर्ची लेकर निकल गए।
वीरेन्द्र खर्ब, शहर थाना प्रभारी ने बताया कि होटल में नस काटकर व जहरीला पदार्थ खाने की सूचना मिली थी। एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया था। लेकिन जब पुलिस अस्पताल में पहुंचती, दोनों बिना कुछ बताए निकल गए थे। दोनों की तलाश की जा रही है।