{"_id":"92b4c637e30e6fb94dfcebda43218ae2","slug":"two-arrested-in-fighting-in-birthday-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन की पार्टी में नौ को किया घायल, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जन्मदिन की पार्टी में नौ को किया घायल, गिरफ्तार
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 26 Nov 2013 08:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौली जागरां में जन्मदिन पार्टी में तलवारों से हमला कर महिला समेत नौ लोगों को घायल करने के बाद होमगार्ड जवान समेत तीन से लूट करने वाले गिरोह के दो सदस्य को पुलिस ने दबोच लिया।
आरोपियों की पहचान मौली जागरां निवासी धर्मपाल उर्फ गेल और सोनू उर्फ बकरी के रूप में हुई है। घायलों में शेर सिंह, नेम चंद, बृजपाल, सतपाल, राजेश्वरी, ऊषा, श्रीकृष्ण, उमेश कुमार राव और उदयवीर शामिल हैं। लूट की घटना में होमगार्ड राजिंद्र ,परमजीत सिंह और पंकज घायल हो गए।
घायलों को पीजीआई दाखिल करवाया गया है। पूछताछ में पता चला कि धर्मपाल उर्फ गेल पर आपराधिक आठ और सोनू उर्फ बकरी पर हत्या, लूट और डकैती के करीब 15 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
मनीमाजरा थाना पुलिस ने घायल शेर सिंह की शिकायत पर हत्या के प्रयास और परमजीत सिंह की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर लिया।
पहली घटना रविवार रात 10:30 बजे हुई। मौली जागरां निवासी शेर सिंह के घर पर जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। डीजे बंद करके सभी लोग खाना खाने लगे।
धर्मपाल उर्फ गेल और सोनू उर्फ बकरी बिना बुलाए पार्टी में पहुंच गए और डीजे बजाने को कहा। शेर सिंह के मना करने पर उसके साथ मारपीट कर फरार हो गए।
बाद में धर्मपाल उर्फ गेल अपने पांच साथियों के साथ तलवार और डंडों से लैंस होकर आए और खाना खा रहे लोगों पर हमला कर दिया। हमले में शेर सिंह, नेम चंद, बृजपाल, सतपाल, राजेश्वरी, ऊषा, श्रीकृष्ण, उमेश कुमार राव और उदयवीर घायल हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल में दाखिल कराया।
मोबाइल, रुपये नहीं दिए तो चाकू से हमला मारे
मारपीट की दूसरी घटना रविवार रात 12:10 बजे हुई। मनीमाजरा निवासी परमजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह अपने दोस्त होमगार्ड जवान राजिंद्र, सावन और पंकज के साथ ओल्ड रोपड़ रोड की दुकान पर खड़े हुए थे।
धर्मपाल उर्फ गेल अपने साथियों के साथ आए और चारों से रुपये और मोबाइल फोन मांगने लगे। होमगार्ड जवान राजिंद्र ने विरोध किया तो धर्मपाल ने चाकू निकालकर छाती पर मार दिया।
पंकज के पैर पर लोहे की रॉड और परमजीत की छाती पर चाकू घोंप कर चांदी का ब्रासेट, 2500 रुपये नगदी और मोबाइल फोन छीन ले गए।
पुलिस ने हादसे में घायल परमजीत और राजिंद्र को पीजीआई में दाखिल करवाया। परमजीत को छुट्टी मिल गई, जबकि होमगार्ड जवान का ऑपरेशन करना पड़ा।