फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Truck Crushed Old Man and Little Girl, Death

पिंजौर में ट्रक ने सड़क पार कर रहे दादा-पोती को कुचला

Sat, 08 Feb 2014 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर Updated Sat, 08 Feb 2014 09:49 AM IST
विज्ञापन
Truck Crushed Old Man and Little Girl, Death
अंबाला-शिमला राजमार्ग पर पिंजौर मुख्य बाजार में एक ट्रक ने सड़क पार कर रही डीपीएस की पहली कक्षा की छात्रा और उसके दादा को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


डीपीएस पिंजौर में छुट्टी होने के बाद बस चालक बच्चों को लेकर उन्हें घर छोड़ने के लिए रवाना हुआ। यह बस मुख्य मार्गों से ही गुजरती है और वहां से परिजन ही बच्चों को घर ले जाते हैं। धारामंडल के समीप बस रुकी और बैरागी मोहल्ला में रहने वाली पहली कक्षा की सात वर्षीय छात्रा झलक भी अन्य बच्चों के साथ उतर गई।
विज्ञापन


झलक को उसके दादा होम बहादुर थापा लेने आए थे। वह बच्ची को लेकर जैसे ही सड़क पार करने लगे, पंचकूला से बद्दी की ओर जा रहे ट्रक ने दोनों को चपेट में ले लिया। गंभीर हालत में बच्ची को पंचकूला सेक्टर-6 सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, होम बहादुर थापा को पिंजौर के प्राथमिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद पंचकूला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया और पीजीआई में डाक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed