फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   tractor crushed engineering student, killed

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने इंजीनियरिंग स्टूडेंट को कुचला

Fri, 25 Sep 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, डेराबस्सी(पंजाब)
ब्यूरो/अमरउजाला, डेराबस्सी(पंजाब) Updated Fri, 25 Sep 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
tractor crushed engineering student, killed

चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर गांव भांखरपुर के पास वीरवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से इंजीनियरिंग छात्र की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त करणदीप धीमान (19) पुत्र बलविंदर सिंह निवासी गांव कांसल के रूम में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली है। जबकि, चालक फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी मुताबिक, हादसा वीरवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुआ।
विज्ञापन


करणदीप अपनी बुआ के घर बलटाना में रहता था। वह सुखमनी कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के थर्ड ईयर का छात्र था। वह वीरवार को दोस्त प्रसन्नजीत के साथ कॉलेज से बाइक से बलटाना लौट रहा था। इस बीच भांखरपुर स्थित ट्रैफिक लाइटों पर आगे जा रहे ट्रक ने ब्रेक लगा दी, जिससे उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक चला रहे करणदीप को पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला दिया। जबकि, प्रसन्नजीत एक तरफ जा गिरा, जिससे उसे मामूली चोट आई। दोनों को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने करणदीप को मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने प्रसन्नजीत के बयान पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक के खिलाफ आईपीसी 379, 427, 337 व 304 ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed