फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three year old girl rape in hisar

अब हिसार में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, खेलने के बहाने ले गया था घर

Wed, 17 Jan 2018 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Wed, 17 Jan 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
three year old girl rape in hisar
child rape
पहले जींद, फिर पानीपत, फरीदाबाद और पिंजौर में रेप और हत्या। अब हिसार में दुष्कर्म का मामला सामने आया है, वो भी तीन साल की मासूम के साथ। मंगलवार को हिसार में एक 14 साल के किशोर ने तीन साल की बच्ची के साथ शर्मनाक करतूत की है।
विज्ञापन


मासूम के माता-पिता घर से बाहर थे तो किशोर उसे अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। देर शाम जब परिजन घर आए और बच्ची को गुमसुम देख पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रात करीब 10 बजे बच्ची के परिजन मेडिकल कराने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बिहार के दरभंगा निवासी एक व्यक्ति शहर में किराये के मकान में रहता है और मेहनत मजदूरी करके गुजरबसर करता है। मंगलवार को परिजन काम के लिए बाहर गए थे। घर में उनके तीन बच्चे अकेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलने के लिए घर बुलाया था

three year old girl rape in hisar
child rape
शाम को पड़ोस में रहने वाले किशोर ने सबसे छोटी तीन साल की बेटी को खेलने के लिए अपने घर बुलाया था, लेकिन पता नहीं था कि वह उसके साथ दुष्कर्म करेगा। कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए घर आई, पर वजह नहीं बताई। कुछ देर बार वह जाकर कमरे में बैठ गई।

शाम करीब छह बजे माता-पिता घर आए तो उन्होंने बच्ची की हालत देखकर पूछताछ की। इस पर बच्ची ने पूरी घटना बता दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। महिला थाना प्रभारी सरोज बाला बच्ची के साथ परिजनों को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचीं।

पीड़ित परिवार के अनुसार, आरोपी किशोर अपने चाचा के पास रहता है। दोपहर करीब साढे़ तीन बजे वह मासूम को बहला फुसलाकर घर ले गया था, उस समय उसके घर में कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed