फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three people killed in road accidents in Barnala of punjab

पंजाबः बरनाला में तीन सड़क हादसों में चली गई 3 लोगों की जान, 18 पहुंच गए अस्पताल

Tue, 04 Dec 2018 09:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला( पंजाब) Updated Tue, 04 Dec 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
Three people killed in road accidents in Barnala of punjab
सांकेतिक तस्वीर

पंजाब के बरनाला में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई और 18 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बठिंडा-बरनाला नेशनल हाईवे पर  पीटर रेहड़ा और कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में व्यक्ति की मौत व 18 लोग गंभीर घायल हो गए। गांव मौड नाभा के लोग श्री दमदमा साहिब से पीटर रेहडे़ पर सवार होकर लौट रहे थे। तपा बाईपास पर बने ओवरब्रिज के नजदीक पहुंचे तभी लुधियाना से आ रही एक कार से रेहड़े टक्कर हो गई। 

विज्ञापन


हादसे में पीटर चालक रेशम सिंह निवासी मौड नाभा की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को सहारा क्लब के सदस्यों ने तपा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। रेहड़े में 11 बच्चों समेत 15 व्यक्ति सवार थे। इसमें एक की मौत हो गई। अन्य घायल हो गए। 
विज्ञापन


कार में सवार दो बच्चो समेत चार व्यक्ति भी घायल हो गए। कार में सवार घायल की पहचान संदीप कुमार, मिनाक्षी, अंश व अप्रीता के तौर पर हुई। वह लुधियाना से कालियांवाली हरियाणा जा रहे थे। रेहडे़ में सवार घायलों की पहचान चरनजीत कौर, जसकरन, दर्शन सिंह, अमनदीप के रूप में हुई। इनमें से मिनाक्षी, संदीप व दर्शन सिंह को ज्यादा चोट लगने के कारण आदेश अस्पताल भुच्चो रेफर कर दिया गया। तपा में सरकारी अस्पताल में स्टाफ की कमी के कारण प्राइवेट डॉक्टर ने घायलों का उपचार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति मौत

Three people killed in road accidents in Barnala of punjab
demo pic - फोटो : डेमो

वहीं बरनाला धनौला रोड़ पर स्थित माना पिंडी के पास पैदल जा रहे दंपति को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे पति की मौत हो गई व, पत्नी बाल-बाल बच गई। थाना धनौला के थानेदार जगजीत सिंह ने बताया कि राम सिंह निवासी भैणी महिराज हाल आबाद माना पिंडी धनौला अपनी पत्नी के साथ बरनाला धनौला रोड़ माना पिंडी के पास रोड पर पैदल रविवार देर शाम सैर कर रहे थे। 

अचानक अज्ञात वाहन की पीछे से टक्कर लगने के कारण राम सिंह गंभीर घायल हो गया, जिसे आसपास के लोगों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी व डेढ़ वर्षीय बच्ची को छोड़ गया है। पुलिस ने मृतक के पिता दर्शन सिंह के बयान के आधार पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

बाइक पेड़ से टकराई, सवार की मौत
बरनाला के कट्टू के पास पड़ते मोड़ पर रविवार की रात बाइक पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक सवार की मौत हो गई। मजदूर नेता हरबंस सिंह व परमजीत पम्मा 108 एंबुलेंस की मदद से घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल धनौला लेकर गए। डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल बरनाला रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी पक्खोवाल लुधियाना के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed