{"_id":"5d90a1918ebc3e93b774f49c","slug":"three-people-died-on-the-spot-in-a-road-accident-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में टाटा मैजिक और ट्रक में भिड़ंत, तीन लोगों की मौके पर मौत, महिला समेत दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक में टाटा मैजिक और ट्रक में भिड़ंत, तीन लोगों की मौके पर मौत, महिला समेत दो घायल
Sun, 29 Sep 2019 07:13 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 29 Sep 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त लोडर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखनमाजरा-गोहाना रोड पर चिड़ी गांव के पास ट्रक ने टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। इस हादसे में सोनीपत जिले के शामड़ी गांव निवासी तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें टाटा मैजिक का चालक भी शामिल है, जबकि टाटा मैजिक में सवार एक महिला और हादसे की चपेट में आकर बाइक सवार युवक मदीना निवासी प्रवीण भी घायल हो गया। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
भट्ठा मालिक एवं सांगाहेड़ा गांव निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उसकी बहन पूनम की ससुराल बलंबा गांव में है। चार दिन पहले पूनम की सास का देहांत हो गया था। पूनम की बड़ी बहन सुमित्रा निवासी शामड़ी (सोनीपत) शोक व्यक्त करने के लिए परिवार सहित बलंबा गांव आई थी। शोक व्यक्त के बाद लौटते समय पूनम ने कहा कि घर पर एक कटड़ी है, जिसे वह संभाल नहीं पाएगी।
विज्ञापन
ऐसे में सुमित्रा से कहा कि वह कटड़ी को अपने साथ शामड़ी ले जाए। सुमित्रा परिवार सहित टाटा मैजिक में सवार होकर शामड़ी के लिए चल पड़ी। रास्ते में जब वे लाखनमाजरा से आगे चिड़ी गांव के पास पहुंचे तो गोहाना की तरफ से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टाटा मैजिक के परखचे उड़ गए। साथ ही गोहाना की तरफ से लाखनमाजरा आ रहा बाइक सवार युवक प्रवीण भी घायल हो गया, जबकि टाटा मैजिक में सवार शामड़ी वासी सुमित्रा के पति 55 वर्षीय सुरेश, चचेरे देवर 40 वर्षीय रणबीर और टाटा मैजिक चालक राज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी सुमित्रा गंभीर रूप से घायल है। हादसे में ढाई साल की कटड़ी ने भी मौके पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
कुशलक्षेम पूछने के लिए रिश्तेदार ने फोन किया तो चला हादसे का पता
नरेश ने बताया कि उसने दोपहर अपनी बहन सुमित्रा व परिवार का कुशलक्षेम पूछने के लिए जीजा सुरेश के मोबाइल पर फोन किया। फोन उठाने वाले ने कहा कि वह लाखनमाजरा थाने से बोल रहा है। यह सुनकर वह चिंतित हो गया। तुरंत कारण पूछा और कहा कि यह तो उसके जीजा सुरेश का फोन है। आपके पास कैसे आया। पुलिसकर्मी ने बताया कि सुरेश टाटा मैजिक में परिवार सहित गोहाना की तरफ जा रहा था। ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। तुम्हारी बहन सुमित्रा को गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल कराया गया है। वह तुरंत रोहतक पहुंचा। तब पता चला कि उसके जीजा सुरेश, रणबीर और टाटा मैजिक चालक राज सिंह की मौत हो चुकी है।