{"_id":"6508369438c68dba1b0ec3fc","slug":"three-people-died-in-road-accident-in-gurdaspur-of-punjab-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर में बड़ा हादसा: ट्रॉली से टकराई कार, तीन दोस्तों की मौत, एक गंभीर रूप से जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गुरदासपुर में बड़ा हादसा: ट्रॉली से टकराई कार, तीन दोस्तों की मौत, एक गंभीर रूप से जख्मी
Mon, 18 Sep 2023 05:20 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 18 Sep 2023 05:20 PM IST
सार
एएसआई मोहन सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसे में कार के उड़े परखच्चे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के गुरदासपुर में सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल है। घायल को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हादसा गांव नौशहरा मज्झा सिंह के पास अमृतसर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ है। मृतकों की पहचान रजतप्रीत निवासी फज्जूपुर, भूपिंदर राय और पंकज कुमार निवासी धारीवाल के तौर पर हुई है। हादसे में एक अन्य पंकज कुमार निवासी फज्जूपुर गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि कार पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी।
विज्ञापन
मृतकों के परिजनों के अनुसार चारों दोस्त शाम को घर से बटाला जाने के लिए निकले थे। इस दौरान गांव नौशहरा मज्झा सिंह के पास हादसा हो गया। घायल पंकज कुमार ने फोन कर हादसे के बारे में जानकारी दी। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और सभी को कार से बाहर निकाला।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एएसआई मोहन सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक पंकज कुमार अध्यापक था और दो बहनों का इकलौता भाई था। हादसे के समय रजतप्रीत गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली चालक जसबीर सिंह निवासी लोपोके के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों वाहनों को कब्जे में भी ले लिया है।