फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three people died and two injured in jeep collide with a truck

ट्रक और जीप में टक्कर, हिमाचल के तीन युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

Mon, 25 Mar 2019 07:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमकौर साहिब (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमकौर साहिब (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 25 Mar 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
three people died and two injured in jeep collide with a truck
जीप और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

चमकौर साहिब के नीलों मार्ग पर हुए सड़क हादसे में महिंद्रा जीप सवार तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात 11 बजे के करीब चमकौर साहिब-नीलों मार्ग पर एक ट्रक और महिंद्रा जीप के बीच टक्कर हो गई। 

विज्ञापन


इस हादसे में महिंद्रा जीप सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआई जाने के बाद इन तीनों में एक और व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


हादसे में मरने वालों की पहचान संदीप कुमार (ड्राइवर) के अलावा राजेश्वर सिंह और गोपाल सिंह के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान आशीष कुमार और राकेश कुमार के रूप में हुई है। यह सभी हिमाचल के सोलन जिले के गांव ठकरियाना के निवासी बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार रात हिमाचल के सोलन जिले के रहने वाले पांचों व्यक्ति महिंद्रा जीप में लुधियाना से डीजे का सामान खरीद कर ला रहे थे। तभी चमकौर साहिब के नजदीक रेस्ट हाउस के सामने इनकी रोपड़ से लुधियाना की तरफ जा रहे एक ट्रक के साथ टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 


जीप में ड्राइवर के साथ आगे बैठे दो व्यक्तियों राजेश्वर और गोपाल सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि ड्राइवर संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी बाद में पीजीआई जाकर मौत हो गई। वहीं जीप में पीछे बैठे आशीष और राकेश का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed