फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three people dead in road accident in Rohtak

रोहतकः चेकिंग से बचने के लिए दौड़ाई कार, बाइक सवार दादा-पोते समेत तीन की हुई दर्दनाक मौत

Sat, 27 Oct 2018 09:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Sat, 27 Oct 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
Three people dead in road accident in Rohtak
demo pic - फोटो : फाइल फोटो

हिसार-रोहतक नेशनल हाईवे पर आनंदपुर भाली गांव के पास पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए चालक ने कार को दौड़ा दिया। तेज रफ्तार होने से अनियंत्रित हुई कार बाइक से टकराकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दादा व पोते और कार चालक बीए के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार एक घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस से नोक झोंक हुई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को पीजीआई में भर्ती कराया।

विज्ञापन


आनंदपुर भाली गांव के मोहित ने बताया कि उसके चाचा अशोक कुमार अपने पुत्र व पोते के साथ शुक्रवार शाम बाइक से खेत मजदूरों को खाना देने के लिए जा रहे थे। जैसे ही अशोक ने रोहतक-हिसार हाईवे पर नहर के निकट सड़क किनारे बाइक खड़ी की, इसी दौरान रोहतक की ओर से तेज गति से आ रही अनियंत्रित कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक से उतरने का प्रयास कर रहे अशोक कुमार, उनके 10 वर्षीय पोते शुभम की मौत हो गई। जबकि अशोक का बेटा राहुल घायल हो गया।

विज्ञापन

बाइक से टकराने के बाद कार भी सड़क किनारे पलटी गई। कार सवार किलोई गांव निवासी बीए के छात्र 20 वर्षीय प्रवेश पुत्र रगवीर की भी मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने हादसे के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को जिम्मेदार ठहराते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। आरोप था कि ट्रैफिक पुलिस वाहनों की जांच के लिए प्रवेश की कार को रुकवा रहे थे, पुलिस से बचने के लिए प्रवेश ने कार को दौड़ा दिया और हादसा हो गया। आरोप था कि हादसे के बावजूद पुलिसकर्मियों ने पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाना मुनासिब नहीं समझा। मौके पर पहुंचे एसएचओ सदर से भी ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। 

भाली गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दादा व पोते और कार चालक की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायल राहुल का पीजीआई में उपचार कराया जा रहा है। घटना की जांच की जा रही है। -मंजीत मौर, एसएचओ, सदर थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed