{"_id":"5b75775542c79237c33b5f80","slug":"three-different-suicide-case-in-punjab-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः एक दिन 3 सुसाइड, 12 साल का बच्चा फंदे पर लटका, एक लड़की ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाबः एक दिन 3 सुसाइड, 12 साल का बच्चा फंदे पर लटका, एक लड़की ने दी जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
Updated Thu, 16 Aug 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में एक ही दिन में तीन सुसाइड के मामले सामने आए हैं। एक किसान समेत छात्र और छात्रा ने आत्महत्या की है। पहला मामला तरनतारन के पट्टी के गांव शहीद निवासी मजदूर ने अपनी बहन के ससुराल में जा कर वृक्ष से फंदा लगा कर खुदकशी कर ली। बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने वाले मजदूर ने किसान से कुछ कर्ज लिया था। कर्ज की राशि न लौटाए जाने पर किसान अक्सर उसे परेशान करता था। मृतक की पहचान जसबीर सिंह जस्सा निवासी गाव शहीद (पट्टी) के रूप में हुई है।
अमनदीप कौर ने बताया कि उसका पति गांव के ही एक किसान के पास 10 साल से मजदूर कर रहा था। अक्सर किसान उसके पति को पैसों के लेन-देन को लेकर परेशान करता था, जिसके चलते जसबीर सिंह ने किसान के यहां काम करना बंद कर दिया। इसके बाद किसान रोजाना घर आकर जान से मारने की धमकिया देते हुए अपनी 1 लाख 20 हजार रुपए की कर्ज वाली राशि मागता था।
धमकियों से तंग आया जसबीर सिंह अपनी बहन किंदर कौर निवासी बरनाला के घर चला गया और गाव के खेतों में जाकर वृक्ष से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इस बाबत थाना सदर पट्टी के इंचार्ज बलकार सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयानों पर आवश्यक कार्रवाई की गई है। जाच के बाद यदि कोई तथ्य सामने आए तो बनती कार्रवाई की जाएगी।

पांचवी के छात्र ने भी की आत्महत्या
suicide demo
एक अन्य मामले में लुधियाना के टिब्बा रोड की नेशनल कालोनी में स्वतंत्रता दिवस की शाम को 12 साल के शिवम ने रस्सी के सहारे फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जब बच्चे ने आत्महत्या की तो घर पर कोई नहीं था। घटना का पता उस समय चला जब शिवम का बड़ा भाई घर लौटा। उसने तुरंत इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि उनके बेटे की हत्या की गई है और उसके बाद शव रस्सी के सहारे टांग कर इसे आत्महत्या का रुप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिवम के पिता राम कुमार ने बताया कि वह मूल रुप से उत्तरप्रदेश के जिला गौंडा के रहने वाले हैं। वह काफी समय से टिब्बा रोड की नेशनल कालोनी में ही रहते हैं और गाड़ी चलाते हैं। राम कुमार ने बताया कि उनका बेटा शिवम इलाके में ही स्थित स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र था। स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी थी तो वह घर पर ही था। उसका बड़ा बेटा संदीप बाहर खेल रहा था। बुधवार को वह अपनी पत्नी के साथ उसकी दवाई लेने के लिए चला गया। शिवम घर में अकेला था। उसने आत्महत्या की या किसी ने उसकी हत्या कर शव लटका दिया, उसे कुछ पता नहीं। एक घंटे बाद उसे उसके बेटे का फोन आया।
राम कुमार ने कहा कि शिवम किसी बात को लेकर परेशान भी नहीं था। छुट्टी वाले दिन भी वह मस्ती में था और बाहर खेल रहा था। उन्होंने कहा कि इतना छोटा बच्चा आत्महत्या नहीं कर सकता। उन्होंने आशंका जताई है कि किसी ने उसके बेटे की हत्या कर शव पंखे के सहारे रस्सी से लटका दिया। राम कुमार के अनुसार उसकी बाहर किसी से दुश्मनी थी, लेकिन वह अपनी जान की खातिर पुलिस को भी नहीं बता पा रहा है। उसके अनुसार अगर वह उनका नाम लेगा तो उसकी जान को भी खतरा हो सकता है। बाकी पोस्टमार्टम के बाद ही सब पता चल सकेगा।
अभी तक की जांच में यही सामने आया है कि शिवम ने आत्महत्या की है। उसके पिता ने अभी तक किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए है। अगर शिवम के पिता कोई आरोप लगाते हैं तो जांच की जाएगी। बाकी पोस्टमार्टम के बाद सारा खुलासा हो जाएगा। एएसआई गुरमीत सिंह, जांच अधिकारी

हिमाचल की स्टूडेंट ने जालंधर में फंदा लगाकर जान दी
सांकेतिक तस्वीर
वहीं जालंधर के डिवीजन नंबर एक के इलाके फ्रेंडस कालोनी में रहने वाली एक छात्रा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक छात्रा हिमाचल के जिला हमीरपुर के बडसर की रहने वाली है और फ्रेंड्स कॉलोनी में पीजी में रहती थी। सूचना पाकर एसएचओ व पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने छात्रा के कमरे को काफी खंगाला लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
मृतका की पहचान शिखा शर्मा निवासी हमीरपुर हिमाचल हाल निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी के रूप में हुई है। मृतका स्थानीय डीएवी कालेज में बीएससी नॉन मेडिकल में पढ़ रही थी। पीजी संचालिका सुनीता ने बताया कि शिखा पहले उनके सामने वाले पीजी में रहती थी। एक दिन शिखा ने आकर कहा कि उसकी पीजी मालिकन से थोड़ा झगड़ा हो गया है, वह उनके यहां शिफ्ट करना चाहती है। बतौर सुनीता शिखा उनके पास 10 अगस्त को आ गई थी। उस समय एक लड़का उसके साथ आया था, जिसे शिखा ने अपना अभिभावक बताकर परिचय कराया। गुरूवार को शिखा ने कमरा नहीं खोला तो उन्होंने देखा कि उसका शव पंखे से लटका है।
पुलिस डिवीजन नंबर एक के एसएचओ कुलवंत सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस को मौके से शिखा का आधार कार्ड मिला, जिस पर उसका हिमाचल का पता लिखा था। पुलिस ने तत्काल उसके पिता नरेश कुमार से संपर्क साधा तो वह परिवार समेत जालंधर पहुंचे। पिता नरेश ने बताया कि शिखा को पिछले दिनों टाइफाइड हुआ था, जिसके बाद वह ठीक नहीं थी।
बुधवार को फोन पर बात की थी तो कहा था कि वह अब कुछ ठीक है और नया रूम लेकर वह समान को ठीक से रख रही है। इसके बाद ज्यादा बात नहीं हुई। एसएचओ कुलवंत सिंह का कहना है कि पुलिस की जांच चल रही है। परिवार वालों ने किसी पर शंका जाहिर नहीं की है।