{"_id":"60e875aa8ebc3e50ab4eb4a4","slug":"three-died-in-road-accident-in-sangrur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगरूर में हादसा: मुजफ्फरनगर के परिवार की कार ट्राले से टकराई, दो भाइयों और मां की मौत, पिता की हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संगरूर में हादसा: मुजफ्फरनगर के परिवार की कार ट्राले से टकराई, दो भाइयों और मां की मौत, पिता की हालत नाजुक
Fri, 09 Jul 2021 10:39 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:39 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी एक परिवार पंजाब के संगरूर में हादसाग्रस्त हो गया। दर्दनाक हादसे में दो भाइयों और मां की मौत हो गई। वहीं पिता की हालत नाजुक है। जिन्हें पटियाला रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
संगरूर हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब माथा टेकने जा रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। हादसे में दो भाइयों व उनकी माता की मौत हो गई। जबकि उनके पिता को गंभीर हालत में संगरूर से पटियाला रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा शुक्रवार सुबह करीब छह बजे मस्तुआना साहिब के समीप हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्राले को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
जानकारी मुताबिक मुजफ्फरनगर निवासी 54 वर्षीय नरमोहन सिंह, पत्नी जसविंदर कौर और बेटों लवदीप व मनदीप सिंह के साथ अपनी कार में मुजफ्फरनगर से गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब माथा टेकने जा रहे थे। जब वह मस्तुआना के करीब पहुंचे तो एक एक ट्राले को क्रास करते हुए कार खड़े ट्राले के पीछे भिड़ गई।
विज्ञापन
हादसे में लवदीप सिंह, मनदीप सिंह सहित उनकी मां जसविंदर कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नरमोहन सिंह को पहले संगरूर सिविल अस्पताल लाया गया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत पटियाला रेफर कर दिया। घटनास्थल के समीप मौजूद बड़रुखां चौकी से पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को कड़ी मशक्कत के बाद कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। मामले के जांच अधिकारी गुरजीत सिंह ने कहा कि मृतकों के रिश्तेदारों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन