फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   threat and warning latter to businessman

बब्बर खालसा का पत्र पढ़ सदमे में ज्वेलर

Fri, 28 Feb 2014 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Feb 2014 01:32 AM IST
विज्ञापन
threat and warning latter to businessman

सेक्टर-35 के ज्वेलर को छह करोड़ की चौथ मांगने का धमकी भरा पत्र मिला है।

विज्ञापन


पत्र में लिखा है कि अगर दो दिन में छह करोड़ रुपये नहीं दोगे तो उसके बेटे का अपहरण कर लिया जाएगा। लेटर पंजाबी भाषा में लिखा हुआ है।

ज्वेलर मनोज जैन ने मामले की शिकायत सेक्टर-36 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मनोज जैन की शिकायत पर धमकी भरा पत्र देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मामले की जांच सेक्टर-36 थाना प्रभारी भूपिंदर सिंह को सौंपी गई है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि पंजाबी भाषा में लिखा पत्र आंतकी संगठन बब्बर खालसा का हो सकता है। आपरेशन सेल भी मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर-35 के ज्वेलर मनोज जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार शाम कोठी के लेटर बाक्स में एक पत्र मिला, जो पंजाबी भाषा में लिखा हुआ था।

शिकायत मिलने के बाद डीएसपी ने ज्वेलर के घर के बाहर सिक्योरिटी लगा दी। मामला दर्जकर जांच इंस्पेक्टर को सौंप दी।

सेक्टर-36 थाना प्रभारी लेटर पर लगी स्टांप से पता लगाने में लगी किस पोस्ट आफिस की लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed