फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The couple arrested for allegation of caught a child

घर के बाहर खेल रही बच्ची को लेकर भागा दंपती, एक लाख में बेचने वाले थे, ऐसे पकड़े गए

Mon, 03 Aug 2020 02:18 PM IST
ajay kumar अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 03 Aug 2020 02:18 PM IST
सार

  • लोगों ने दंपती को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, मनीमाजरा का रहने वाला है दंपती
  • पुलिस उस शख्स की तलाश में जुट गई है, जिसने कहा था कि बच्चा उठाकर लाओ एक लाख देंगे
  • पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि कहीं दंपती पुलिस को गुमराह तो नहीं कर रही

विज्ञापन
The couple arrested for allegation of caught a child
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

दड़वा चौकी पुलिस ने एक ऐसे दंपती को गिरफ्तार किया है, जो एक 5 वर्षीय बच्ची को बेचने के इरादे से उसके घर से उठाकर भाग रहे थे। बच्ची को आगे एक शख्स के हाथों सौंपा जाना था। इसके लिए एक लाख रुपये का सौदा हुआ था। अब पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है, जिसने बच्ची को उठाकर लाने को कहा था। 

विज्ञापन


आरोपी दंपती मनीमाजरा का रहने वाला है। महिला भीख मांगने का काम करती है, जबकि उसका पति कुछ नहीं करता है और वह दिव्यांग है। पुलिस मानव तस्करी के एंगल से भी जांच कर रही है। पिछले कुछ दिनों से चंडीगढ़ के इलाके से कई बच्चे गायब हुए हैं। पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 12 बजे पांच वर्षीय बच्ची दड़वा स्थित अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी किरणा नाम की एक महिला उसके घर पहुंची और कहा कि थोड़ा मीट दे दो। 
विज्ञापन


घर से महिला निकली और कहा कि उसके घर पर बकरा नहीं कटा है। पास के घर पर मिल जाएगा। उसके बाद वह महिला अंदर चली गई, जबकि किरणा बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर चल पड़ी। जब वह बच्ची को लेकर बाहर जाने लगी तो तभी बच्ची के जानकार सुनील ने उसे देख लिया और उसे शक हुआ। उसने महिला का पीछा शुरू किया और बच्ची के अभिभावक को फोन कर इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला बच्ची को गली नंबर-1 के पास एक व्यक्ति के पास पहुंची और एक्टिवा से भागने की कोशिश की। तभी सुनील पहुंच गया और अन्य लोगों की मदद से दोनों को दबोच लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला है कि गली नंबर एक के पास खड़ा व्यक्ति महिला किरणा का पति सज्जन था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

पीजीआई में मिले शख्स को बेचना था बच्ची

पुलिस के अनुसार, दंपती ने खुलासा किया है कि कुछ दिन पहले उनकी मुलाकात पीजीआई के बाहर एक शख्स से हुई थी। इस दौरान शख्स ने उनसे कहा कि उन्हें एक बच्चा चाहिए। यदि कोई उन्हें बच्चा लेकर आता है तो उसके एवज में वह एक लाख रुपये देंगे। हालांकि, पुलिस पूछताछ में दंपती ने उस शख्स के नाम का खुलासा नहीं किया है। पुलिस अब उनसे सख्ती से पूछताछ करेगी, ताकि पूरे रैकेट का खुलासा हो सके।

मोबाइल डिटेल से खंगाल रही है रिकॉर्ड
पुलिस आरोपी सज्जन के मोबाइल के नंबरों का रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि पता चल सके आरोपी किन-किन लोगों के संपर्क में था। साथ ही पुलिस इस गिरोह में और भी लोगों के जुड़े होने के एंगल पर भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को सोमवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर रिमांड लिया जाएगा, ताकि मामले में और खुलासा हो सके।

इन एंगल पर जांच

  • पीजीआई में मिलने वाला शख्स कहीं किसी मानव तस्करी से तो नहीं जुड़ा
  • कहीं दंपती पुलिस को गुमराह तो नहीं कर रहे
  • किसी महिला को बच्ची की जरूरत तो नहीं
  • आसपास के थानों से भी रिकॉर्ड खंगालेगी पुलिस

8 से 10 से बच्चे लापता
बता दें कि जुलाई से लेकर अब तक शहर के अलग-अलग थाना के अंतर्गत करीब 8 से 10 बच्चे लापता हो चुके हैं। इनकी उम्र 9 साल से लेकर 17 वर्ष के बीच है। इनमें से कई को पुलिस ने तलाश भी लिया था, जबकि कई अभी भी लापता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed