{"_id":"a29401c49add396a084102ffd2327600","slug":"terrorist-of-ktf-ramandeep-goldie-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केटीएफ का आतंकी रमनदीप गोल्डी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केटीएफ का आतंकी रमनदीप गोल्डी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला
Updated Fri, 07 Nov 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब पुलिस ने खालिस्तान टाइगर फोर्स के कुख्यात आतंकी रमनदीप सिंह गोल्डी को गिरफ्तार कर लिया है। गोल्डी 2009 में राष्ट्रीय सिख संगत के प्रधान रुलदा सिंह हत्याकांड और पटियाला बम धमाके में मुख्य आरोपी है।
विज्ञापन
वह मलेशिया में छिपा हुआ था, जहां से मलेशियाई अथारिटी की मदद से काबू करके भारत लाया गया है। बुधवार देर रात पंजाब पुलिस ने चेन्नई एयरपोर्ट पर गोल्डी को गिरफ्त में ले लिया।
विज्ञापन
विमान से ही उसे दिल्ली और फिर सड़क मार्ग से पटियाला लाया गया। वीरवार को पुलिस ने उसे पटियाला की कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
आईजी (काउंटर इंटेलिजेंस) गौरव यादव ने बताया कि पुलिस को कुछ दिन पहले गोल्डी के थाईलैंड में होने का सुराग लगा था। डीएसपी आरएस सोहल व इंस्पेक्टर मनदीप सिंह उसकी तलाश में 19 सितंबर से 11 अक्तूबर तक वहां रहे लेकिन गोल्डी वहां से निकलकर मलेशिया चला गया।
पुलिस ने वहां भी उसका सुराग लगा लिया और केंद्रीय एजेंसियों और मलेशिया अथॉरिटी से तालमेल कर उसे काबू कर भारत लाया गया। उन्होंने बताया कि यह गिरफ्तारी काउंटर इंटेलिजेंस ने विदेशों में छिपे आतंकियों को ढूंढने की कवायद के तहत की है।
इससे पहले पुलिस ने 17 सितंबर को एक और कुख्यात आतंकी रतनदीप सिंह को गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया था, जो भिंडरांवाले टाइगर फोर्स ऑफ खालिस्तान का प्रमुख था। वह परमजीत सिंह पंजवड़ और वधावा सिंह जैसे बड़े आतंकियों के साथ जुड़ा रहा था।