{"_id":"eda9e3145dddf23042a3300a8c47e364","slug":"ten-years-imprisonment-to-sister-in-law-for-acid-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननद-सास पर फेंका तेजाब, 10 साल कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ननद-सास पर फेंका तेजाब, 10 साल कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 22 Jul 2014 10:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ननद और सास पर तेजाब फेंकने के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंशु शुक्ला की अदालत ने सेक्टर-25 निवासी महिला टिंकू को दस साल सजा सुनाई।
विज्ञापन
सोमवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने टिंकू पर 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। जुर्माने का पैसा पीड़ित ननद को हर्जाना के रूप में दिया जाएगा। वहीं, पुलिस टिंकू पर हत्या के प्रयास के सुबूत नहीं पेश कर पाई। इसके चलते अदालत ने हत्या के प्रयास की धारा में बरी कर दिया।
विज्ञापन
सेक्टर-25 निवासी उषा ने 19 अप्रैल 2013 को शिकायत दी थी कि वह पति के साथ मायके गई थी। वहां भाभी टिंकू की उसके पति से बहस हो गई। टिंकू ने तेजाब उस पर फेंक दिया था।
विज्ञापन
बेटी के बचाने के चक्कर में मां शांति भी घायल हो गई थी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में दाखिल कराया था। जहां शांति देवी की मौत हो गई थी। उषा की शिकायत पर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने टिंकू पर मामला दर्ज किया था। 16 जुलाई को अदालत ने आरोपी महिला टिंकू को धारा 326 ए और 326 बी के तहत दोषी करार दिया था।
कोर्ट रूम के बाहर भिड़े दोनों पक्ष
तेजाब फेंकने के मामले में सजा होते ही दोनों पक्षों के बीच कोर्ट रूम के बाहर पहले बहस हुई और फिर हाथापाई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को मौके पर बुलाकर दोनों पक्षों को शांत कराया गया।
आरोपी महिला टिंकू ने बताया कि उसकी ननद ने उसे जानबूझकर फंसाया है। वहीं ननद का कहना है कि भाभी ने पांच लीटर की कैन से उसके ऊपर तेजाब फेंका था। इसी कारण उसका सारा शरीर झुलस गया था।