{"_id":"6ac567f4189cea670b07cb7f","slug":"scuffles-with-police-personnel-at-two-locations-uniforms-torn-panipat-news-c-244-1-pnp1001-165485-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दो जगह पुलिसकर्मियों से हाथापाई, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दो जगह पुलिसकर्मियों से हाथापाई, वर्दी फाड़ी
विज्ञापन
पुलिस पोस्ट में एसपीओ के साथ हाथापाई करते। स्रोत : सोशल मीडिया
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शहर में पिछले 24 घंटे में दो अलग-अलग जगह पुलिसकर्मियों से हाथापाई के मामले सामने आए। जिला नागरिक अस्पताल की पुलिस पोस्ट में सोमवार शाम ऑटो हटाने के विवाद में एक चालक और महिला के पुलिस पोस्ट में घुसकर एसपीओ से हाथापाई करने और वर्दी फाड़ने का आरोप है। वहीं मंगलवार दोपहर संजय चौक पर यातायात जांच के दौरान बिना नंबर की बाइक रोकने को लेकर एएसआई और बाइक सवार के बीच मारपीट हो गई।
दोनों मामलों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताए जा रहे हैं। थाना शहर पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला नागरिक अस्पताल की पुलिस पोस्ट पर तैनात एसपीओ लीलूराम ने शिकायत में बताया कि शवगृह के पास एक व्यक्ति रास्ते में ऑटो खड़ा कर उसमें सो रहा था। इससे मरीजों और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। उन्होंने ऑटो हटाने के लिए कहा तो चालक बहस करने लगा और इमरजेंसी वार्ड की तरफ चला गया। समझाने के बाद वह वहां से बाहर चला गया।
कुछ देर बाद जब लीलूराम पुलिस पोस्ट में कपड़े बदल रहे थे, तभी ऑटो चालक महेंद्र एक महिला के साथ पोस्ट के अंदर घुस आया। आरोप है कि चालक ने पीछे से थप्पड़ मारा। इसके बाद पोस्ट के बाहर दोनों पक्षों में हाथापाई हुई, जिसमें एसपीओ की वर्दी फट गई। बीच-बचाव करने पहुंचे पोस्ट प्रभारी के साथ भी मारपीट का आरोप है। सूचना मिलने पर देर रात एसपी मेधा भूषण अस्पताल पहुंचीं।
विज्ञापन
बिना नंबर की बाइक रोकने पर की मारपीट
संजय चौक पर ट्रैफिक पुलिस टीम के साथ एएसआई पवन कुमार वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक को रोक लिया गया। पुलिस के अनुसार, चालक के मुंह से शराब की गंध आने पर एल्को सेंसर से जांच कराने की बात कही गई। आरोप है कि बाइक चालक ने एएसआई की वर्दी पर हाथ डालकर मारपीट की। बाइक चालक की पहचान विद्यानंद कॉलोनी निवासी असलम के रूप में हुई है। वहीं असलम ने एएसआई पर बदसलूकी और अपशब्द कहने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसने शराब नहीं पी थी, लेकिन एएसआई उस पर शराब पीने का आरोप लगाते हुए कसम खाने के लिए कह रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई और चौराहे पर थप्पड़ चले।
संजय चौक पर आरोपी असलम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दस्तावेज जांचें जा रहे हैं। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता या हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।-सुरेश कुमार, डीएसपी यातायात