फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused in Dalit student rape case sent to jail.

Bareilly News: दलित छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी भेजा गया जेल

Wed, 07 Oct 2026 03:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Accused in Dalit student rape case sent to jail.
नवाबगंज। दलित छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी गौरव राठौर को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है। छात्रा के पिता ने गौरव और उसके साथी गौतम समेत एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार, तीन अक्तूबर को गौरव राठौर ने छात्रा को घर छोड़ने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका साथी गौतम पास में खड़ा रहा। छात्रा के विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया। परिजनों को जानकारी मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सीओ नीलेश मिश्रा के अनुसार, कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन

----------
बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट
फरीदपुर। क्षेत्र के एक गांव में मासूम बच्ची को चीज का लालच देकर घर ले जाकर आरोपी ने उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची बमुश्किल आरोपी से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मोज्जम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।फरीदपुर सीओ संदीप सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed