{"_id":"6ac5683dc8c4c11184035630","slug":"kila-police-station-in-charge-transferred-to-police-lines-following-violent-clash-in-manmohan-nagar-panipat-news-c-244-1-pnp1001-165502-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मनमोहन नगर खूनी संघर्ष में किला थाना प्रभारी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मनमोहन नगर खूनी संघर्ष में किला थाना प्रभारी लाइन हाजिर
विज्ञापन
मनमोहन नगर में युवक के साथ मारपीट करते हमलावर। सोशल मीडिया
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। मनमोहन नगर में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के अगले दिन किला थाना प्रभारी दीवान सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। घटना में पुलिस गश्त और करीब एक घंटे में तीन बार झगड़ा होने के बावजूद पुलिस को जानकारी नहीं मिलने पर सवाल उठे हैं। उधर, पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
मनमोहन नगर निवासी मुसाहिद ने किला थाना पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि उसके घर में वेस्ट का गोदाम है। पड़ोस में रोहित का फाइनेंस कार्यालय है। आरोप है कि वहां शराब पीने के लिए युवक जुटते हैं। मुसाहिद ने रोहित से मना किया तो उसने रंजिश रख ली। सोमवार को रोहित ने मुसाहिद को बुलाया। वहां दीपक सरपंच, अनुभव, अभिनव, वीरू और कुणाल शराब पी रहे थे। हमला होने पर दोनों भाग निकले।
मुसाहिद ने आरोप लगाया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे अभिनव, काकू, फरमान और अनुभव 8-10 अन्य युवकों के साथ दो गाड़ियों और मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे। काकू और अभिनव ने पिस्टल से मुसाहिद और अफसर पर गोली चला दी। फरमान घायल हो गया। पुलिस ने मुसाहिद की शिकायत पर रोहित, अभिनव, काकू, अनुभव, दीपक सरपंच, वीरू, कुणाल, फरमान समेत अन्य पर रिपोर्ट लिखी है।
विज्ञापन
नीरज को किला, रेखा को चांदनी बाग थाने की जिम्मेदारी
पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने किला थाना प्रभारी दीवान सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह बापौली थाना प्रभारी नीरज को किला थाने की जिम्मेदारी दी गई है। फतेह सिंह को बापौली थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं चांदनी बाग थाने की जिम्मेदारी निरीक्षक रेखा को सौंपी गई है। वहां की प्रभारी निरीक्षक किरण अवकाश पर हैं। एसपी के अनुसार, दीवान सिंह को इस मामले के चलते लाइन हाजिर नहीं किया गया है।
तीन नए वीडियो की जांच : घटना के तीन नए वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में कुछ लोग जमीन पर गिरे एक युवक पर लाठी-डंडों और गंडासियों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। दूसरे वीडियो में फायरिंग करते दिखाई दे रहे युवकों के चेहरे काफी हद तक स्पष्ट हैं। पुलिस इन वीडियो की भी जांच कर रही है।