फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Woman suffers miscarriage after being assaulted while trying to intervene in a clash between two groups in Ramnagar.

Panipat News: रामनगर में दो पक्षों में झड़प बीच-बचाव कराने आई महिला का मारपीट के बाद गिरा गर्भ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Woman suffers miscarriage after being assaulted while trying to intervene in a clash between two groups in Ramnagar.
पानीपत। शहर के रामनगर बबैल रोड इलाके में गली में रेहड़ा खड़ा करने की मामूली बात पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। झगड़े में बीच-बचाव कराने पहुंची एक महिला और उसके देवर के साथ आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर रास्ता रोककर मारपीट की। इस घटना में चोटिल हुई महिला का बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में गर्भपात हो गया। पीड़िता की शिकायत और डॉक्टरी राय के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रामनगर निवासी रीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 सितंबर की शाम करीब सात बजे उसके देवर मोनू का गली में रेहड़ा खड़ा करने को लेकर सुलेमान के साथ झगड़ा हो गया था। वह मौके पर पहुंची तो पाया कि सुलेमान, उसका लड़का, पत्नी नसरीन, सलीम, उसके दोनों लड़के, इकबाल, पप्पू और महरबान उसके देवर का रास्ता रोककर उसे घेरकर पीट रहे थे।
विज्ञापन

रीना ने बताया उसने अपने देवर को छुड़ाने का प्रयास किया तो नसरीन ने उसके बाल खींच लिए और सुलेमान, सलीम व उनके बेटों ने मिलकर उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई थी। बाद में उसके परिजन उसको तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले गए। रीना की शिकायत के मुताबिक, घटना के अगले दिन 22 सितंबर को अस्पताल में महिला का गर्भपात हो गया। पुलिस ने इसमें एमएलआर और गाइनोकोलॉजिस्ट डॉक्टर की राय के बाद मामले में कार्रवाई की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। - नीरज
किला थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed