{"_id":"6ac5666fc86fbb4d62095dc6","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-jam1024-1032493-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: खौफ गैंग से जुड़े दो गुर्गे गिरफ्तार\n\nतीन हथियार और हेरोइन भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: खौफ गैंग से जुड़े दो गुर्गे गिरफ्तार तीन हथियार और हेरोइन भी बरामद
विज्ञापन
पंजाब में वारदात की तैयारी का शक, हथियार सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही एसओजी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने जम्मू और सांबा में बड़ी कार्रवाई करते हुए खौफ गैंग से जुड़े दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से तीन हथियार और हेरोइन बरामद हुई है। बरामद हथियारों में दो पिस्तौल और एक देसी कट्टा शामिल है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वंश शर्मा निवासी पाली, बाड़ी ब्राह्मणा और योगेश्वर सिंह निवासी पाली टांडा, बाड़ी ब्राह्मणा के रूप में हुई है। एसओजी ने दोनों को मंगलवार रात चलाए गए अभियान में पकड़ा। पुलिस जांच में सामने आया है कि वंश शर्मा का संपर्क विकास सलथिया उर्फ विक्की और रोहित कुमार उर्फ मक्खन से है। दोनों जम्मू क्षेत्र में हथियारों की सप्लाई और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। वंश के पंजाब में सक्रिय कुछ गैंगस्टरों के संपर्क में होने की बात भी जांच में सामने आई है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी अवैध हथियार जुटाने की कोशिश में थे। पुलिस को शक है कि इन हथियारों का इस्तेमाल पंजाब में किसी को निशाना बनाने के लिए किया जाना था। हालांकि, किसे निशाना बनाया जाना था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। एसओजी अब हथियारों और हेरोइन के स्रोत की जानकारी जुटा रही है। साथ ही आरोपियों के जम्मू और पंजाब में संपर्कों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं। मामले की जांच जारी है। बाल सुधार गृह केंद्र आरएस पुरा से भागा कैदी करनजीत सिंह उर्फ गुग्गा भी खौफ गैंग का सदस्य है।
-- -- --
गटारू हत्याकांड में खौफ गैंग की भूमिका
जम्मू के ज्यूल चौक में 21 जनवरी 2025 को गटारू गैंग के सरगना सुमित जंडियाल उर्फ गटारू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद खौफ गैंग ने सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस जांच में भी हत्या के पीछे खौफ गैंग और गटारू गैंग के बीच पुरानी रंजिश सामने आई। पुलिस के मुताबिक खौफ गैंग का सरगना विकास सलाथिया उर्फ विक्की खौफ है और वह इस मामले में मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल है। दोनों गुटों के बीच विवाद 2023 में गटारू गैंग के सदस्य अक्षय कुमार की हत्या के बाद और बढ़ गया था।