फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teacher Beats Student and Her Mother in Panchkula

छात्रा को पीटा, मां से हाथापाई, शिकायत की तो बौखला गई टीचर और थाने में किया हंगामा

Wed, 30 Jan 2019 09:51 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 30 Jan 2019 09:51 AM IST
विज्ञापन
Teacher Beats Student and Her Mother in Panchkula
टीचर ने छात्रा को पीटा
पहले छात्रा को पीटा, फिर मां से हाथापाई की। उन्होंने टीचर की शिकायत कर दी तो वह बौखला गई और फिर उसने थाने में जमकर हंगामा किया। मामला पंचकूला का है। सेक्टर-15 स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक महिला टीचर ने जमकर हंगामा किया। अपनी बेटी पिटाई की शिकायत लेकर स्कूल पहुंची महिला अभिभावक से पहले तो टीचर ने अभद्रता की और फिर जमकर हाथापाई।
विज्ञापन


मामला यहीं शांत नहीं हुआ। पीड़ित महिला की शिकायत पर जब सादी वर्दी में सेक्टर-15 चौकी के पुलिस जवान स्कूल पहुंचे तो टीचर ने उनसे भी बहस की और उन पर भी हमला कर दिया। सूचना पर महिला पुलिस कर्मी स्कूल पहुंचीं और बड़ी मुश्किल से टीचर को काबू किया और उसे चौकी में ले गईं। चौकी में भी महिला टीचर ने हंगामा शुरू कर दिया। उसने मुंशी के कमरे में जबरन घुसकर पीड़ित महिला और अपनी सगी बहन से गाली-गलौच और हाथापाई की कोशिश की।
विज्ञापन


इस बीच जब पुलिस के एक जवान ने बीचबचाव की कोशिश की तो टीचर ने उसके हाथ को दांत से काट लिया। पुलिस ने दोनों छात्राओं और पीड़ित महिला की शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। उधर, मामले में जिला उपायुक्त और जिला शिक्षा अधिकारी से भी बात करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीचर ने ऐसे मारा, कान से निकलने लगा खून

बलटाना निवासी पीड़ित महिला अभिभावक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी सेक्टर-15 स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोप है कि सोमवार को किसी बात पर एक टीचर ने उसे थप्पड़ जड़ दिया, जिससे उसके कान से खून निकल आया। इस मामले की शिकायत लेकर वह मंगलवार को वाइस प्रिंसिपल के पास पहुंचीं।

वाइस प्रिंसिपल ने महिला टीचर को अपने ऑफिस में बुलाया, लेकिन वह नहीं आई। इसके बाद वह खुद अभिभावक के साथ क्लास में पहुंचीं। आरोप है कि महिला टीचर ने क्लास में ही महिला अभिभावक के साथ अभद्रता शुरू कर दी।  इसके बाद वह क्लास से बाहर आ गई। इसके बाद टीचर भी क्लास से बाहर आ गई ओर महिला और दो छात्राओं के साथ हाथापाई की। इस दौरान बचाव में आईं वाइस प्रिंसिपल समेत स्टाफ को भी टीचर ने गालियां निकालनी शुरू कर दीं।

इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सिविल वर्दी में आए सेक्टर-15 चौकी के जवानों पर भी आरोपी टीचर ने हमला कर दिया और पैरों से कई वार किए। टीचर की इस हरकत पर पुलिस जवानों ने महिला पुलिस को मौके पर बुला लिया, जिन्होंने बड़ी मुश्किल से टीचर को काबू किया और उसे चौकी में ले गईं।

चौकी में जवान और महिला पर हमला

आरोप है कि टीचर ने चौकी में भी हंगामा शुरू कर दिया और महिला अभिभावक और एक जवान पर हमला कर दिया। हालांकि वहां मौजूद स्टाफ ने किसी तरह मामले को संभाल लिया। पुलिस ने महिला टीचर की बहन को भी चौकी बुलाया था और दोनों पक्षों को अलग-अलग कमरे में बैठा रखा था। पुलिसकर्मियों ने बताया कि वह आरोपी टीचर की बहन और पीड़ित महिला व बच्चियों से केस संबंधित बातचीत कर रहे थे।

इसी दौरान दूसरे कमरे में बैठी आरोपी टीचर मुंशी के रूम में आ गई और गाली-गलौच करने लगी। इसी बीच टीचर ने महिला अभिभावक पर हमला करना चाहा, इस बीच बचाव में आए पुलिस जवान के हाथ पर दांतों से काट लिया। इस दौरान चौकी के आसपास के घरों के लोग अपनी छतों से पूरा मामला देखते रहे। टीचर ने अपनी बहन से भी गाली-गलौच की।       

45 स्टूडेंट्स ने दी टीचर के खिलाफ लिखित शिकायत
बता दें कि आरोपी टीचर का यह पहला केस नहीं है। करीब दो महीने पहले भी इसी टीचर ने बच्चों के साथ मारपीट की थी। मंगलवार को हुई घटना के बाद क्लास और स्कूल के करीब 45 स्टूडेंट्स ने वाइस प्रिंसिपल को लिखित शिकायत देकर टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वाइस प्रिंसिपल का आरोप है कि टीचर हर दो तीन माह बाद मेंटली अपसेट हो जाती है, जिसके बाद वह इस तरह की हरकत करती है।        

टीचर ने महिला पर पत्थर से किया हमला
पीड़ित महिला का आरोप है कि टीचर ने स्कूल परिसर में हाथापाई के बाद उन पर पत्थर से भी हमला किया। उन्होंने बताया कि यदि वह अपने दोनों हाथ सिर से नहीं ढकतीं तो सिर फट सकता था। पत्थर लगने से उनके हाथ में सूजन आई गई है। उन्होंने सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में दो छात्राओं के साथ अपना मेडिकल करवाया है। 

स्कूल आने से कतराते हैं स्टूडेंट्स
वाइस प्रिंसिपल का कहना है कि टीचर की हरकत से बच्चे स्कूल में आने से कतराते हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों के अलावा स्कूल स्टाफ में भी खौफ है। वह डर के चलते बाहर धूप में भी नहीं बैठते हैं। वहीं, पीड़ित महिला अभिभावक का कहना है कि डर के चलते उसकी स्कूल जाने से मना करती है। कई बच्चों ने माता-पिता को बताया है कि उक्त टीचर उन्हें रोज किसी न किसी बात पर पीटती हैं और छत से नीचे फेंकने की धमकी देती हैं।

स्कूल स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार, शिक्षा अधिकारी को शिकायत

वाइस प्रिंसिपल ने बताया कि आरोपी टीचर पिछले चार से स्कूल में कार्यरत है। स्कूल के स्टाफ के साथ भी उसका व्यवहार ठीक नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उक्त टीचर की दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसके चलते तीन से चार महीने बाद वह स्कूल में किसी न किसी बच्चे की पिटाई कर देती हैं या स्कूल के किसी स्टाफ के साथ झगड़ा कर लेती हैं। इस बात की शिकायत स्कूल की ओर से लिखित में जिला शिक्षा अधिकारी को भी 31 मई 2017 को की गई थी, जिस पर अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि स्कूल की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी को बताया है कि स्कूल में उक्त टीचर पिछले चार वर्षों से लगातार समस्त स्टाफ और छात्राओं से दुर्व्यवहार कर रही है।        

20 जुलाई 2018 को भी की थी हमले की कोशिश
वाइस प्रिंसिपल ने बताया कि 20 जुलाई 2018 को भी कीर्ति ने स्कूल स्टाफ पर हमला करने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि वह स्कूल स्टाफ, क्लास फोर्थ कर्मचारी और बच्चों के साथ भी गाली-गलौच करती है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से गुहार लगाई है कि भविष्य में अगर आरोपी टीचर कोई गलत कदम उठाती है तो उसके लिए स्कूल स्टाफ जिम्मेदार नहीं होगा।        

क्या कहते हैं विशेषज्ञ
महिला थाना ग्रीफ काउंसलर रेनू माथुर ने बताया कि इस तरह से टीचर का व्यवहार अगर खराब है तो उसकी काउंसलिंग सभी पहलुओं पर करवाई जानी चाहिए, जिससे कि वह बच्चों को सही तरीके से पढ़ा सके। साइकेट्रिक प्रॉब्लम के चलते इस तरह के हालात उत्पन्न होते हैं। इसलिए शिक्षा विभाग को टीचर्स की काउंसलिंग करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार वर्क लोड या पर्सनल प्रॉब्लम के चलते इस तरह के केस सामने आते हैं।       

पुलिस के पास टीचर के खिलाफ शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।       
- यशदीप सिंह, थाना प्रभारी सेक्टर-14
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed