फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   tanker hit two men and three bulls

टैंकर ने दो लोग और तीन बैल कुचले

Sun, 24 Nov 2013 01:52 AM IST
अमर उजाला पंचकूला
अमर उजाला पंचकूला Updated Sun, 24 Nov 2013 01:52 AM IST
विज्ञापन
नालागढ़ में लगने वाली पशु मंडी से बैल खरीदकर लौट रहे दो लोगों और तीन बैलों को शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर पांच पर एक टैंकर ने कुचल दिया। इससे उनकी मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


उत्तराखंड के हरिद्वारा के गांव दल्लावाला निवासी धूम सिंह, सुरेंद्र सिंह, उदय सिंह, चरण सिंह, ओसराम, सक्टू और योगेश बैल लेकर सड़क से पंचकूला की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन


बह करीब साढ़े चार बजे गांव रामपुर सयुड़ी के पास पहुंचे तो पिंजौर की तरफ से आ रहे टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे योगेश (30) और सक्टू (60) की मौत हो गई, जबकि धूमसिंह (32) घायल हो गया। उसे पिंजौर पीएचसी में भर्ती करा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले तस्कर समझकर रोक लिए थे
धूमसिंह ने बताया कि वे नालागढ़ पशु मंडी से बैल खरीदकर आ रहे थे तो वीरवार रात को पंचकूला के गांव मढ़ावाला के पास गोरक्षक दल के लोगों ने उन्हें तस्कर समझकर रोक लिया था। शुक्रवार को पुलिस पूरी जांच की और बैल ले जाने की अनुमति दे दी।


शनिवार सुबह जब वे बैल लेकर आ रहे थे तो हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि अंधेरा होने के कारण वे टैंकर का नंबर नोट नहीं कर सके। पिंजौर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed