फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suspicious death of ITI student in hotel room

लड़की के साथ होटल पहुंचे लड़के की हत्या!

Fri, 18 Jul 2014 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 18 Jul 2014 10:01 PM IST
विज्ञापन
suspicious death of ITI student in hotel room

करनाल स्थित आईटीआई के एक छात्र की ब्रह्मसरोवर के निकट स्थित एक होटल में संदिग्ध मौत हो गई। वारदात के समय छात्र के साथ बीएड की एक छात्रा भी थी। बहरहाल पुलिस ने छात्र का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

विज्ञापन


शनिवार को मृतक का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने इस प्रकरण में छात्रा और सबूतों को नष्ट करने के मामले में होटल मालिक को हिरासत में ले लिया है। दोनों से देर रात तक पूछताछ जारी रही। मृतक मूल रुप से कैथल के गांव माल खेड़ी का रहने वाला था।
विज्ञापन


मृतक के परिजन भूप सिंह ने बताया कि कैथल के गांव माल खेड़ी वासी 24 वर्षीय विकास पुत्र नफे सिंह करनाल आईटीआई का छात्र था।

मृतक के गले पर निशान, हत्या का आरोप

suspicious death of ITI student in hotel room

शुक्रवार को वह घर से यह कह कर आया था कि वह फॉर्म भरने के लिए कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी जा रहा है। शाम को उन्हें सूचना मिली की विकास कुरुक्षेत्र के एक होटल में मृत मिला है। यह जानकारी मिलते ही परिवार में कौतूहल मच गया।

सूचना के बाद परिवार, रिश्तेदार और गांव के लोग यहां कुरुक्षेत्र पहुंचे। भूप सिंह ने बताया कि विकास के गले पर निशान हैं। उन्हें शक है कि लड़की ने कुछ लोगों को बुलाकर विकास की हत्या कराई है।

जानकारी के मुताबिक कमरे में मृत मिला लड़का और उसके साथ शुक्रवार को कमरे में मिली लड़की पहले भी होटल में ठहरते रहे हैं। इन्होंने शुक्रवार को ब्रह्मसरोवर के निकट स्थित प्राचीन वर्धराज मंदिर से सटे होटल वेलकम में कमरा नंबर-3 बुक किया था।

होटल के मालिक नरेश कुमार के मुताबिक लड़का-लड़की सुबह 10 बजे आए और इन्होंने रेस्ट करने के लिए कमरा लिया। कमरे में कोल्ड ड्रिंक मंगाई थी।

होटल मालिक और लड़की से पूछताछ जारी

suspicious death of ITI student in hotel room

दोपहर करीब साढ़े 12 लड़की नीचे आई और उसने बताया कि विकास की तबीयत खराब है। होटल मालिक के मुताबिक हम खुद लड़के को होटल से नीचे लेकर आए और लड़के को अस्पताल भेज दिया।

इसके बाद क्या हुआ उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। नरेश कुमार के मुताबिक उनके होटल से लड़का ठीक-ठाक गया था। वहीं अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल पहुंचने पर युवक मृत था। वहीं थाना केयू के प्रभारी योगेश कुमार का कहना है कि होटल मालिक को कमरे से सबूत नष्ट करने और पुलिस को घटना की सूचना न देने के मामले में हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने मृतक के जीजा जसबीर पुत्र रामफल वासी हथौर (नरवाना) के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रात साढ़े आठ बजे तक लड़की के परिजन कुरुक्षेत्र नहीं पहुंचे थे। लड़की से पुलिस पूछताछ जारी थी। लड़की के पिता जिला कैथल में सरकारी कर्मचारी बताए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed