{"_id":"cf7b8e49bf9d5c2e21f41a837364e5f0","slug":"survent-of-showroom-owner-escape-with-3-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक भेजा था 3 लाख जमा करवाने, हो गया फुर्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक भेजा था 3 लाख जमा करवाने, हो गया फुर्र
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
Updated Wed, 12 Mar 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटर मार्केट में एक शोरूम में काम करने वाला एक नौकर दो लाख 98 हजार रुपये लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
नौकर दुकान से गया तो बैंक में पैसे जमा करने था, लेकिन वापस नहीं आया। पुलिस ने शोरूम मालिक अशोक गुप्ता की शिकायत पर नौकर सुरेश बहादुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मनीमाजरा थाना प्रभारी के अनुसार अशोक गुप्ता ने बताया कि सोमवार को उन्होंने सुरेश को मोटर मार्केट में ही सेंट्रल बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए भेजा था। लेकिन न तो वह बैंक पहुंचा और न ही लौट कर आया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी चरणजीत सिंह विर्क ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर सुरेश बहादुर को पकड़ने के लिए पहले सेक्टर-16 पंचकूला गए।
वहां से पता चला कि सुरेश बहादुर बुढनपुर रहता है। पुलिस बुढनपुर पहुंची तो पता चला कि सुरेश बहादुर चार दिन पहले वहां से कमरा छोड़ चुका है।
पुलिस ने नेपाल बार्डर पर सुरेश बहादुर की फोटो भेज दी है। बताया जा रहा कि सुरेश बहादुर चार साल से अशोक गुप्ता की दुकान पर काम करता था।