फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Surjit gullible fellow smuggler on remand

ड्रग्स रैकेट : भोला का साथी सुरजीत रिमांड पर

Sat, 07 Dec 2013 10:37 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 07 Dec 2013 10:37 AM IST
विज्ञापन
Surjit gullible fellow smuggler on remand
अरबों के ड्रग्स रैकेट के आरोपी जगदीश भोला के साथी सुरजीत सिंह को रिमांड खत्म होने के बाद अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


जगदीश भोला के खिलाफ दर्ज मामले की सुनवाई अदालत में शुरू हो गई। इस केस में आरोपी जगजीत सिंह चाहल एवं सरबजीत सिंह साबा को जेल से लाकर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने केस की अगली सुनवाई 19 दिसंबर-13 को रखी है।
विज्ञापन


सुरजीत सिंह के खिलाफ थाना बनूड़ पुलिस ने मई-13 में मामला दर्ज किया था। पुलिस उसे बठिंडा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। पूछताछ के दौरान पुलिस ने सुरजीत की निशानदेही पर एक वरना कार बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोकि उसने शाहबाद, हरियाणा के दिलबाग सिंह को जाली कागजात बना कर बेची थी। अदालत में पुलिस ने दलील दी कि सुरजीत सिंह से पूछताछ करनी है कि जाली दस्तावेज कहां से तैयार कराए, इसलिए उसे रिमांड पर दिया जाए। इसके बाद अदालत ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed