{"_id":"f9888cc271b651d7ce01fad460daae90","slug":"suicide-of-air-force-officer-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरफोर्स अफसर की पत्नी ने फंदा लगा की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एयरफोर्स अफसर की पत्नी ने फंदा लगा की खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 03 Jul 2014 09:24 PM IST
विज्ञापन
एयरफोर्स के जूनियर वारंट अफसर की पत्नी पूनम पांडे ने वीरवार शाम सेक्टर-31 के क्वार्टर में पंखे से फंदा लगा लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के समय बेटा मार्केट गया था। पूनम पांडे के पति उर्मिलनाथ पांडे कोलकाता में जूनियर वारंट अफसर के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है। सेक्टर-31 थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। डीएसपी साउथ सुरजीत सिंह मलिक ने बतायामहिला काफी परेशान थी। उसका इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन